Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Celebrities With Serious Diseases: सलमान खान से ऋतिक रोशन तक, इन 5 स्टार्स ने लड़ी गंभीर बीमारियों से जंग
Celebrities With Serious Diseases: बॉलीवुड की चमक-दमक और ग्लैमर के पीछे कई बार दर्द और संघर्ष छिपा होता है। बॉलीवुड की जान कहे जाने वाले सलमान खान को लेकर खबर आई है कि वो ब्रेन एन्यूरिज्म, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। खुद एक्टर ने इस बारे में नेटफ्लिक्स के हिट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बताया जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले चिंतित हो गए हैं। बता दें कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर हमेशा फिट और खुश दिखने वाले और भी बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जो जिंदगी में कई बार गंभीर बीमारियों से जूझते हैं।
इन सितारों ने न केवल अपनी बीमारी से लड़ाई लड़ी, बल्कि अपने साहस और सकारात्मक सोच से लोगों को प्रेरित भी किया। आइए जानते हैं ऐसे सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक उन 5 सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने अपनी बीमारी से हार नहीं मानी।
1. ऋतिक रोशन (ब्रेन क्लॉट और स्कोलियोसिस)
ऋतिक रोशन को जन्म से ही रीढ़ की हड्डी में स्कोलियोसिस था और डॉक्टरों ने कहा था कि वो डांस या स्टंट नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उन्हें ब्रेन क्लॉट की भी समस्या हुई, लेकिन उन्होंने न केवल बेहतरीन डांसर बने बल्कि खतरनाक एक्शन भी किए। उनकी फिटनेस जर्नी कई युवाओं को प्रेरित करती है।

2. मनीषा कोइराला (ओवरी कैंसर)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोइराला को ओवरी कैंसर हुआ था। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की और अमेरिका में लंबा इलाज करवाया। कैंसर को मात देने के बाद उन्होंने न केवल फिल्मों में वापसी की बल्कि कैंसर सर्वाइवर के तौर पर कई लोगों को हिम्मत भी दी।

3. यामी गौतम (केराटोसिस पिलारिस)
यामी गौतम ने हाल ही में खुलासा किया कि वे केराटोसिस पिलारिस नामक स्किन कंडीशन से जूझ रही हैं, जिसमें त्वचा पर छोटे दाने या उभार हो जाते हैं। उन्होंने बिना शर्म के इसे स्वीकार किया और बॉडी पॉजिटिविटी का संदेश दिया।

4. सोनम कपूर (टाइप 1 डायबिटीज)
बचपन से ही इंसुलिन डिपेंडेंट रही हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और आत्मसंयम से उन्होंने इस बीमारी को कंट्रोल में रखा और लोगों को भी जागरूक किया।

5. अमिताभ बच्चन (हेपेटाइटिस बी और टीबी)
'कुली' फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनका लीवर 75% तक खराब हो गया। इसके बाद हेपेटाइटिस बी और टीबी से भी लड़े, लेकिन आज भी एक्टिव हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
