Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नमक के नाम पर सफेद पत्थर तो नहीं खा रहे हैं आप, लिवर हो सकता है फेल, ऐसे करें पहचान
Salt Purity Test : नमक के बिना खाना बेस्वाद लगता है। नमक हर खाने की जान होता है जो एक चुटकी डालते ही खाने का स्वाद ही बदल देता है। नमक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई तरह से स्वास्थ्यवर्धक भी हो सकता है लेकिन अगर नमन अशुद्ध है तो कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट में बहुत सामान्य सी बात हो गई। चाय पत्ती और देसी घी तक में मिलावट की खबरें आप आए दिन तक सुनते होंगे।
लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके हमारे खाने में इस्तेमाल होने वाला सस्ता-सा नमक भी मिलावट से बच नहीं पाया है। जी हां, बाजार में असली और टाटा नमक के नाम पर नकली नमक भी बेचा जा रहा है।

इन चीजों की हो रही है मिलावट
रिसर्च के अनुसार नमक में बारीक प्लास्टिक के टुकड़े, रेत, और वाइट स्टोन पाउडर की मिलावट की जाती है। जो कि शरीर में पहुंचकर आपको भंयकर बीमारियां दे सकते हैं।
मिलावटी नमक खाने के नुकसान
- मिलावटी नमक में आयोडीन नहीं होता है जो कि ब्रेन के लिए नुकसानदायक है।
- जिन्हें पेट में गैस बनने की शिकायत होती है उन्हें मिलावटी नमक खाने से कई कॉम्प्लिकेशन्स हो सकती हैं।
- मिलावटी नमक खाने से लिवर से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके अलावा इसे खाने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। पेट में जलन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
- किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे किडनी में स्टोन्स बन सकते हैं। गाउट की समस्या नकली नमक खाने से बढ़ सकती है।
इन 3 तरीकों से करें नमक की पहचान
पानी से चेक करें: 1 गिलास पानी लेकर इसमें 1 चम्मच नमक मिलाना है। अगर नमक में चॉक की मिलावटी हैं, तो पानी घुलने के बाद हल्का सा सफेद दिखेगा।
रुई से चेक करें: एक कटोरे में थोड़ा सा पानी लें और 1 या 2 चम्मच नमक इसमें मिला लें। अब एक कॉटन बॉल का टुकड़ा लेकर इसे नमक के पानी में डालें। रुई को 5 मिनट के लिए पानी में ही छोड़ दें। अगर नमक में मिलावट है तो कॉटन का कलर फीका पड़ने लगता है।
आलू से टेस्ट करें : नमक की शुद्धता पहचाने के लिए एक आलू को दो भागों में कांटे। आलू की एक टुकड़े पर नमक लगाकर 3-4 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर जिस आलू के टुकड़े पर नमक लगा है, उस पर 2 बूंद नींबू का रस डालें, अब कुछ मिनट बाद जांच करें। अगर नमक का बदलकर नीला हो जाता है तो इसका मतलब नमक नकली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
