Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Ice bath benefits: एक्टिंग से ब्रेक पर सामंथा रुथ प्रभु ने 4 डिग्री टेम्प्रेचर में लिया आइस बाथ, ये है फायदें
Ice Bath Meditation Ke Fayde: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों एक्टिंग से कुछ दिनों के ब्रेक पर है और वह अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं। सामंथा ने एक साल खुद पर ध्यान देने का फैसला लिया है। सामंथा इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए बाली गई हुई हैं। जहां वो काफी एंजॉय कर रही हैं।
सामंथा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 4 डिग्री टेम्प्रेचर में आइस बाथ ले रही हैं। उन्होंने 6 मिनट तक ये आइस बाथ लिया। मसल्स के दर्द और सूजन दूर करने में आइस बाथ फायदेमंद होता है। आइए जानते है आइस बाथ या आइस मेडिटेशन के फायदे-

मसल्स पेन और जोड़ों के दर्द से राहत
आइस बाथ करने से मसल्स पेन, ज्वाइंट पेन और टिश्यूज पेन में काफी राहत मिलती है। खासकर एथलीट या फिर बॉडी बिल्डर आदि अपने मसल्स पेन और टिश्यू को राहत देने के लिए आइस बाथ लेते हैं। इस आइस बाथ से टिश्यू और मसल्स की सूजन, दर्द और लाली में काफी राहत मिल जाती है।
डिप्रेशन होगा कम
अगर आप ज्यादा डिप्रेशन या तनाव में रहते हैं तो भी आप आईस बाथ लें। इससे आपका डिप्रेशन लेवल कम होगा और डाइजेशन को मजबूत करने के लिए भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींद आएगी भरपूर
अगर आपको नींद नहीं आती या फिर इन्सोम्निया की परेशानी है तो आपको आइस बाथ लेने से काफी आराम हो सकता है। दरअसल आइस बाथ से नर्वस सिस्टम को राहत मिलती है और दिमाग को काफी आराम मिलता है। इसके अलावा गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए भी आइस बाथ एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। वो लोग जो तनाव से जूझ रहे है, उनको आइस बाथ से खास फायदा मिल सकता है। आइस बाथ से कमजोर डाइजेशन मजबूत होता है और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
एनर्जेटिक बनाता है
ठंडा पानी आंतरिक अंगों में रक्त को त्वचा की सतह पर कोशिकाओं तक पहुंचने के लिए उत्तेजित करता है। यह ग्रंथि प्रणाली को शुद्ध और ऊर्जावान बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
