Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सामंथा रुथ प्रभु ने कहा मजबूर होकर बताया कि वो बीमार हैं, जानें क्या हैं मायोसाइटिस और इसके लक्षण
Samantha Ruth Prabhu Disease Myositis : एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु कई बार अपनी बीमारी के वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें मायोसाइटिस बीमारी से जूझने की जानकारी पब्लिकली शेयर करने के लिए मजबूर किया गया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा।
आइए जानते हैं कि समांथा ने अपनी बीमारी को लेकर क्या कुछ कहा? इसके अलावा जानते हैं कि मायोसाइटिस क्या होती है और इस बीमारी के क्या लक्षण है।

सामंथा ने किया ये खुलासा
सामंथा ने इस पर खुलकर कहा, 2022 में उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा किया था। 'मुझे अपनी बीमारी के बारे में पब्लिकली बताने के लिए मजबूर किया गया। उस समय मेरी वुमन सेंट्रिक फिल्म रिलीज होने वाली थी। मैं तब बहुत बीमार थी। मेकर्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए मेरी जरूरत थी। इसलिए, मैं एक इंटरव्यू देने के लिए राजी हो गई।'
यह मुश्किल था और मैं तैयार नहीं थी। मैं बहुत ज्यादा बीमार थी, अपने जैसे भी नहीं दिख रही थी। इसलिए, मैं एक इंटरव्यू देने के लिए राजी हो गई।' अगर मेरे पास च्वॉइस होती तो मैं कभी अपनी बीमारी का जिक्र भी नहीं करती।
क्या हैं मायोसाइटिस बीमारी?
मायोसाइटिस बीमारी ऑटोइम्यून डिजीज है। इसका मतलब है कि शरीर के मसल्स में सूजन आ जाना। इस बीमारी में सूजन अंदर-अंदर बढ़ने लगती है, जिससे शरीर खोखला होने लगता है। ये सूजन कंधे, हाथ, पैर, त्वचा पर चकते, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में आती है। यह बीमारी सबसे ज्यादा खाने की नली, दिल, फेफड़ों को भी प्रभावित कर सकती है। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, इसमें इम्यून सिस्टम गलत तरीके से काम करने लगता है। बिना इंफेक्शन होने पर भी यह लड़ने लगता है।
लक्षण
इस ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के बुखार, अचानक वजन घटना, थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, रेशेज, खाने और सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण आते हैं।
इलाज
मायोसाइटिस बीमारी का कोई ठोस इलाज नहीं है। थैरेपी, दवा, योगा, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से इस समस्या के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications