Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Samantha Ruth Prabhu ने शेयर किया IV Drip लगी फोटो, गिनाएं इम्यूनिटी बूस्टर थेरेपी के फायदे
Samantha Ruth Prabhu undergoes immunity-boosting therapy : सामंथा रुथ प्रभु एक दुलर्भ बीमारी मायोसिटीस से जूझ रही हैं। जहां एक वह अपने करियर की पीक पर हैं और कई एक्टिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं, वहीं दूसरी तरफ वो अपनी इस बीमारी से उबरने के लिए ट्रीटमेंट भी ले रही हैं।
अब एक्ट्रेस इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली थेरेपी लेती नजर आ रही है और उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। उन्होंने हाथों में आई वी ड्रिप लगी हुई तस्वीर शेयर कर इम्युनिटी बढ़ने से होने वाले फायदे गिनाएं हैं-

सामंथा ने बताएं इम्यूनिटी बूस्टर के फायदे-
सामंथा रुथ प्रभु ने एक तस्वीर शेयर कर इम्यूनिटी बढ़ाने के फायदे बताती है। उन्होंने एक पेपर शेयर करते हुए लिखा, "इम्यूनिटी बूस्ट के फायदे- व्हाइट ब्लड सेल प्रोडक्शन को बूस्ट करने के लिए, इम्यून सिस्टम को और भी इंप्रूव करने के लिए, दिल की बीमारी को ठीक करने के लिए, मसल हेल्थ के लिए। एक्ट्रेस के अनुसार इम्यूनिटी बूस्ट करने से आपके शरीर की एनर्जी भी बढ़ती है। वायरस और अन्य खतरों से लड़ने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बढ़ाने में भी यह मदद करती है तो हड्डियों को ताकत मिलती है और सेल्यूलर सपोर्ट भी मिलता है।
क्या है मायोसाइटिस की बीमारी
पिछले साल सामंथा ने अपने फैंस के साथ यह न्यूज शेयर की थी, कि वो मायोसाइटिस नामक दुलर्भ बीमारी से जूझ रही हैं। मायोसाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को आपकी मांसपेशियों पर हमला करने के लिए मजबूर करती है। यह सूजन का कारण बनती है, जो लंबे समय तक आती और जाती रहती है।
इसकी वजह यह सूजन आपकी मांसपेशियों को लगातार कमजोर महसूस कराती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। मायोसाइटिस एक प्रकार की मायोपैथी है। सामंथा अपनी बीमारी के बारे में बात करती हुई कई दफा नजर आई है और रिकवरी और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। इस सब के बीच सामंथा हाल ही में एक साल के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर खुद की तबीयत पर ध्यान दे रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
