Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: कैंसर से जंग जीतकर बने मिसाल, जानिए 65 की उम्र में संजय दत्त कैसे रहते हैं फिट और एनर्जेटिक
Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त एक ऐसा नाम जो अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर तरह के रोल को बखूबी निभाया है फिर चाहे वो कॉमेडी हो या विलेन या फिर सीरियस रोल। इसके अलावा संय दत्त अपनी लाइफ में आए उतार-चढ़ाव के लिए भी जाने जाते हैं। 'संजू बाबा' को 2020 में लंग कैंसर हो गया था। इस खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल जिया लेकिन संजू ने हिम्मत नहीं हारी। 2024 में संजय ने कैंसर को मात दी और आज एक हेल्दी लाइफ जी रहे हैं।
आज, 65 साल की उम्र में वे न सिर्फ पूरी तरह स्वस्थ हैं, बल्कि पहले से भी ज्यादा फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक नजर आते हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ एक फिजिकल बदलाव नहीं, बल्कि एक जिंदगी का संदेश है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि कैंसर जैसी घातक बीमारी को हराने के बाद संजय दत्त कैसे खुद को फिट, मजबूत और मोटिवेटेड रखते हैं। जानें संजय दत्त का हेल्थ और फिटनेस रूटीन

1. नियमित वर्कआउट
संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रोजाना 3 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। उनकी एक्सरसाइज में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कोर वर्कआउट शामिल होता है। संजय ने ये भी बताया कि वो एक बार में 50 पुशअप मारते हैं। कैंसर से रिकवरी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे रूटीन में वापसी की और आज भी कड़ी मेहनत करते हैं।
2. डाइट का खास ध्यान
संजय दत्त अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। उनकी डाइट हाई-प्रोटीन, कम फैट और लो शुगर पर आधारित होती है। वे प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं और ज्यादा से ज्यादा नेचुरल और होममेड चीजें खाते हैं। वे दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और बादाम से करते हैं।
3. मेंटल फिटनेस का भी रखते हैं ख्याल
संजय दत्त मेडिटेशन और ब्रेथिंग एक्सरसाइज करते हैं, ताकि उनका मानसिक संतुलन बना रहे। उनकी मानें तो पॉजिटिव सोच और आत्मबल ने उन्हें सबसे ज्यादा ताकत दी। इसके अलावा वो शराब-सिगरेट से भी दूर रहते हैं।
परिवार का मिला साथ
संजय दत्त की जिंदगी बताती है कि कोई भी बीमारी या मुश्किल परिस्थिति इंसान की इच्छाशक्ति से बड़ी नहीं होती। 65 की उम्र में जिस तरह वो खुद को फिट और एक्टिव रख रहे हैं, वो आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। उनका हर दिन एक नया सबक देता है। हर मुश्किल परिस्तिथि में संजय दत्त का उनके परिवार वालों ने बहुत साथ दिया। पत्नी मान्यता ने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया।
2025 में आने वाली फिल्में
संजय दत्त के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस साल वो एक नहीं बल्कि फिल्मों में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त की आने वाली फिल्मों में 'बागी 4' जो सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। 'द राजा साहब', 'धूरंधर' और 'केडी द डेविल' भी उनके आगामी प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
