Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: इन दो चीजों से दूरी बना सारा ने घटाया 45 किलो वजन, जानें एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी
Sara Ali Khan Fitness Secret: सारा अली खान बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में घर बना लिया। सारा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही न सिर्फ एक्टिंग बल्कि फिटनेस से भी फैंस का दिल जीता है। कभी 96 किलो वजन वाली सारा ने अपने डेडिकेशन और लाइफस्टाइल चेंज से 45 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। आपको शायद ये यकीन नहीं होगा कि आज इतनी फिट और स्लिम दिखने वाली सारा कभी 96 किलो की होगी, मगर ये सच है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं।
आज उनका जन्मदिन है, और इस खास मौके पर जानेंगे कि सारा ने किन दो चीजों से दूरी बनाकर ये कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया। इसके साथ ही जानेंगे पटौदी खानदान की इस नवाबजादी की नेटवर्थ और रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में।

96 किलो से कैसे 51 किलो किया वजन
आज सारा की फिटनेस युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। मगर एक समय ऐसा था जब इतनी फिट और स्लिम दिखने वाली सारा 96 किलो की हुआ करती थीं। उन्होंने जब एक्टिंग की दुनिया में आने का मन बनाया तो पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद भी कम थी। सारा ने चीनी और जंक फूड को अपनी लाइफ से हमेशा के लिए गुड बाय कह दिया। वो दिन की शुरुआत इडली और अंडे से करती थी और लंच में सिंपल घर का बना दाल-चावल और सब्जी खाती थी, रात में सलाद, सूप जैसा हल्का खाना खाती थी।
स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन
स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के साथ ही सारा ने स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन भी फॉलो किया। सारा ने जिम वर्कआउट, योगा, पिलाटेज और कार्डियो का बैलेंस्ड प्लान फॉलो किया। वो मानती हैं कि वर्कआउट और डाइट का सही कॉम्बिनेशन ही लॉन्ग-टर्म फिटनेस का राज है।
अक्सर सारा को जिम में पसीना बहाते हुए देखा जाता है और जिम के बाहर भी वो स्पॉट होती रहती हैं जिससे पता चलता है कि वो अब कितनी फिटनेस प्रीक हो गई हैं। कपिल शर्मा के शो में सारा ने खुद बताया था कि वो अपने खाने का बहुत ध्यान रखती हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही करने से ही उनका फैट बढ़ जाता है।
ऐसी है पटौदी खानदान की नवाबजादी की रॉयल लाइफ
सारा अली खान पटौदी परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं। उनके पिता सैफ अली खान पटौदी के 10वें नवाब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा की नेटवर्थ करीब 31 करोड़ रुपये है। जिसमें लग्जरी कार्स, महंगी ज्वेलरी और प्रॉपर्टीज शामिल हैं। सारा की एक खास बात ये है कि वो अपनी मां की मर्जी के बिना कोई पैसा खर्च नहीं करती हैं और उनका चुलबुलासा नेचर सभी का दिल जीत लेता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
