Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सारा अली खान ने केदारनाथ में खाया 'हाक साग', सर्दियों में जोड़ों के दर्द का देसी इलाज है ये हरा साग
Pahadi Haak Saag Recipe and Benefits : सारा अली खान एक बार फिर से अपनी एक आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो शेयर किया है। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम में केदारनाथ यात्रा का वीडियो शेयर करके अपनी स्प्रिुचअल जर्नी की एक झलक दिखाई है। वीडियो में सारा कई जगह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

वहीं वो एक जगह से साग काटती हुई और पहाड़ी हाक साग और भात का मजा लेते हुए भी नजर आ रही हैं। इस पहाड़ी सब्जी की खासियत और रेसिपी जानने के बाद आप भी इसे चखना जरुर पसंद करेंगे।
क्या है हाग साग
हाक साग का नाम सुनकर लगता होगा कि क्या सच में यह कोई खाने वाला साग। दरअसल पहाड़ी इलाकों में ये हरा साग पाया जाता है। वैसे कश्मीर में इसे बहुत खाया जाता है। इसलिए इसे कश्मीरी साग भी कहा जाता है। यह साग दिखने में काफी हद तक पालक की तरह होता है। स्वाद में थोड़ा तीखा होता है। इसे उबालकर, फ्राई करके या पीसकर खाया जाता है।

इसे बनाने का तरीका
इसे सर्दियों से लेकर गर्मियों के सीजन दोनों में खाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक किलो हाक का साग ले लें। इसे अच्छे से पानी में धोकर साफ कर लें। कश्मीरी हाक साग को प्याज़, लहसुन और सौंठ डाल कर बनाया जाता है। जो सर्दियों में आपकी सेहत और इम्यूनिटी को बनाए रखता है।
हाक साग को पानी में साफ करने के बाद इसे पानी में पकाएं। जब अच्छे से यह पक जाए तो इसे निकालें। फिर एक पैन लें उसमें सरसों का तेल जालें फिर लहसुन, हींग, लाल मिर्च और इलायची डालकर पकाएं। इसके बाद इसमें सौंठ, सौंफ और नमक डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह पूरी तरह गल नहीं जाए। 10 से 15 मिनट पकने के बाद इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

इसे खाने के फायदे
इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के विकास के लिए फ़ायदेमंद है। इस सब्जी की तासीर गर्म होती है, जिससे सर्दियों में आपको गर्माहट मिलेगी। ये सब्जी विटामिन के का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों में कैल्शियम अवशोषण में सुधार करता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ मदद करता है।
इसमें विटामिन A, विटामिन C, कैरोटिनायड्स एवं डाइटरी फ़ाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फ़ाइबर होता है, जो कैंसर, डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, हॉर्ट की बीमारी से बचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह पाचन के लिए अच्छा है।
यह वर्ष के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध रहता है, लेकिन सर्दियों में उगाए जाने पर पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications