Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Sardi Ke Laddu : सर्दियों में जरूर खाएं अलसी के लड्डू, नहीं दुखेंगे जोड़े, दिल भी रहेगा एकदम फिट
Sardi Ke Laddu : सर्दियों में अलसी (फ्लैक्ससीड) के लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
यह लड्डू ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं और मांसपेशियों व जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। सर्दियों में ये लड्डू बनाकर आप न सिर्फ घर के बच्चों के खिलाएं बल्कि घर के बडों को भी जरूर खिलाएं, आइए जानते हैं इसे खाने के फायदों के साथ बनाने का तरीका।

अलसी के लड्डू के फायदे
गर्मी प्रदान करना: सर्दियों में अलसी शरीर को अंदर से गर्म रखती है, जिससे ठंड के मौसम में ठंडक का असर कम महसूस होता है।
पाचन में सुधार: इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक है।
जोड़ों का दर्द कम करना: सर्दियों में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है, अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद : अलसी के लड्डू न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं। अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। सर्दियों में अलसी के लड्डू गुड़ के साथ बनाए जाते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाना: अलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इन स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डुओं को सर्दियों में सुबह या शाम के समय नाश्ते के रूप में खाएं और अपने शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखें।
अलसी के लड्डू की रेसिपी
आवश्यक सामग्री
अलसी (फ्लैक्ससीड) - 1 कप
गुड़ - 1 कप (पिसा हुआ)
घी - 1/2 कप
बादाम - 1/4 कप (कटा हुआ)
काजू - 1/4 कप (कटा हुआ)
पिसी हुई इलायची - 1 चम्मच
तिल - 2 चम्मच (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक सूखी कढ़ाई में अलसी के बीजों को मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।
- तिल को हल्का सा भून लें ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए।
- काजू और बादाम को हल्का भून लें ताकि उनका स्वाद और भी अच्छा हो जाए।
- एक पैन में 1/2 कप घी गर्म करें और इसमें पिसा हुआ गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए और उसमें हल्का झाग आ जाए तो गैस बंद कर दें।
- गुड़ में पिसी हुई अलसी, तिल, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे थोड़ा ठंडा होने दें ताकि इसे आसानी से लड्डू में बांधा जा सके।
- मिश्रण जब हल्का गुनगुना रहे, तब इसे हाथों से गोल आकार देकर लड्डू बना लें।
- तैयार लड्डू को ठंडा होने दें और फिर एक एयरटाइट कंटेनर में रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
