Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan 2023: शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र खाने से होते है ये 5 फायदे, ये लोग भूलकर भी न खाएं
Belpatra Khane Ke Fayde Or Nuksan In Hindi: शिव जी के प्रिय बेलपत्र के बिना सावन के सोमवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। हिन्दू धर्म में बेलपत्र को एक पवित्र पौधा माना जाता हैं, इसे बिल्व पत्र या बेल के पत्तों के नाम से भी जाना जाता है।
इसलिए शिवलिंग की पूजा करने के दौरान बेलपत्र चढ़ाया जाना जरुरी माना जाता हैं। ऐसा माना जाता है की शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं।
बेल के पत्ते कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन A, C, B1 और B6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि बेल के पत्तों का सेवन करने से येकई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इन पत्तियों के सेवन से कई सारी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, लेकिन कुछ मामलों में इसके सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीज हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए बेलपत्र काफी फायदेमंद होता हैं। अगर आप सुबह उठकर रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, जिससे डायबिटीज की बीमारी में काफी हद तक आपको राहत मिलेगी।
गर्मी से बचाएं
अगर आपका शरीर हमेशा का तापमान हमेशा गर्म रहता है, तो ऐसे में आपको बेलपत्र खाना चाहिए। क्योंकि बेलपत्र की तासीर ठंडी होती हैं। जो आपके शरीर को ठंडा रखने में आपकी मदद करता हैं। इसलिए लोग गर्मी के मौसम में बेल का जूस पीना पसंद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सुबह के समय भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।
दिल को रखें हेल्दी
सुबह खाली पेट शिवलिंग पर चढ़ाए हुए बेलपत्र को खाने से दिल से जुड़ी बीमारी से राहत मिलती है। साथ ही इसके सेवन से आपका दिल स्वस्थ रहता है।
पेट को रखें साफ
गैस, कब्ज, अपच, पेट दर्द, एसिडिटी जैसी समस्या होने पर सुबह के समय खाली पेट बेलपत्र का सेवन करना चाहिए। बेलपत्र औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं, जो आपकी पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।
बेल का पत्ता खाने के नुकसान
बेल का फल स्वस्थ के मामले में किसी औषधि से कम नहीं होता है। इसकेअलावा, बेल के पत्ते भी आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए उपयोग किए जाते हैं। कई महिलाएं जोड़ों के दर्द के इलाज के तौर पर इसका सेवन करती हैं। हालांकि जरुरी नहीं हैं कि बेल के पत्ते हर किसी के लिए औषधि की तरह काम करें, ज्ञान के अभाव में इसका सेवन करना कुछ मामलों में जहर के समान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन पत्तों का सेवन करने के नुकसान के बारे में-

एलर्जी:
कुछ लोगों को बेल के पत्तों से एलर्जी हो सकती है जो त्वचा को उत्तेजित करती है जिसकी वजह से खुजली, दाने और संक्रमण हो सकते हैं।
माइकोटोक्सिन:
बेल के पत्तों में माइकोटोक्सिन होता है, जो आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
पेट की समस्याएं:
बेल के पत्तों में ऑक्सलिक एसिड होता है, जो अधिक मात्रा में खाने से पेट की समस्याएं जैसे कि उलटी, तकलीफ और पेट दर्द का कारण बन सकता है।
उच्च रक्तचाप की हो सकती है समस्या:
बेल के पत्तों में सोडियम होता है, इन पत्तों का अधिक मात्रा में सेवन करने से उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है।
गर्भावस्था:
गर्भवती महिलाओं को बेलपत्तों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे गर्भावस्था के दौरान समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
