Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं
Sawan Vrat 2024: सावधान! सावन के व्रत में कॉफी पी सकते है या नही, यहां जानें
can we have coffee in sawan fast : सावन व्रत की शुरुआत हो चुकी है। जहां कुछ लोग इस पूरे महीने भगवान शिव की भक्ति में व्रत करेंगे, तो वहीं कुछ लोग सावन के सोमवार को व्रत रखेंगे। सावन व्रत में अगर आप भी व्रत कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि इससे पहले आप भगवान शिव की पूजा और व्रत से जुड़े नियमों के प्रति सजग होंना जरुरी है। सबसे पहले व्रत रखने वालो को पता होना चाहिए कि इस दौरान क्या खाना है और क्या नहीं?
ऐसे में कई तरह के सवाल उठते हैं कि क्या खाया जा सकता है और क्या नहीं? तो चलिए आज सावन के पहले सोमवार के मौके पर जानते हें कि क्या व्रत में चाय और कॉफी का सेवन किया जा सकता है?

व्रत में कॉफी या चाय पी सकते हैं?
कुछ लोगों का मानना है कि व्रत के दौरान कॉफी पी जा सकती है, वहीं लोग मानते हैं कि कॉफी पीने से व्रत खंडित होता है। विद्धानों का मानना हैं कि कि उपवास के नियमों को लेकर कहीं भी ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि चाय पी सकते हैं लेकिन कॉफी नहीं। कई सालों पहले, लोगों ने इस तरह के नियम बनाएं थे कि सावन में व्यक्ति मांसाहार, भोजन और अनाज का सेवन न करके व्यक्ति अपने शरीर को शुद्ध करता है, तो इस दौरान चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थो का सेवन किया जा सकता है।
खाली पेट पीने से बचे
डायटीशियन की मानें, तो व्रत के दौरान कॉफी पी सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इन्हें पीने से बचे। लेकिन यह ध्यान रखें कि भूलकर खाली पेट इसका सेवन न करें, हमेशा कॉफी का सेवन कुछ फलाहार करने के बाद ही करें क्योंकि खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सेहत के लिए नुकसानदायक
हालांकि व्रत में चाय-कॉफी पीने से सेहत को कुछ नुकसान पहुंच सकता है। चाय और कॉफी में ज़्यादा मात्रा में कैफीन होता है। इससे नींद की समस्या, तनाव, और हड्डियों के दर्द की समस्या हो सकती है। कॉफी और चाय दोनों डिहाइड्रेशन कर सकते हैं, जो व्रत रखने वाले व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
