Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
प्यार, सेक्स और धोखा क्यों करते हैं लोग? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
अक्सर आपने देखा होगा एक ही व्यक्ति किसी से प्यार करने का दावा करता है, तो वहीं दूसरी ओर किसी और को डेट करता है। यानि उसे धोखा देता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है लोगों में ये एक व्यक्ति से प्यार करना और दूसरे को धोखा देने ये सब क्यों होता है? यह सब आपके दिमाग के केमिकल्स के कारण होता है।
जब आप किसी से प्यार करते हैं या उसे धोखा देते हैं तो आपके दिमाग में एक केमिकल रिएक्शन होता है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण छिपे हुए हैं। रटगर्स यूनिवर्सिटी की एंथ्रोपोलॉजिस्ट हेलेन फिशर और उनकी टीम ने लव, सेक्स और धोखा को लेकर एक स्टडी की है। आइए जानते हैं कि आप किसी से प्यार कर रहे हैं और उसी समय किसी को धोखा दे रहे हैं, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या हैं?

प्यार करने का वैज्ञानिक कारण ( Scientific Reasons Behind Love )
जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपके दिल और दिमाग में सिर्फ वहीं व्यक्ति हर वक्त रहता है। बस यहीं पर आप अपने घर वालों, दोस्तों, पुराने प्यार, पति-पत्नी से झुठ बोलने लगते हैं उन्हें धोखा देने लगते हैं। साल 2017 में ऑर्काइव ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार जब आप सिर्फ किसी एक व्यक्ति के बारे सोचना शुरु कर देते हैं, वह शरीर में डोपामाइन के अत्यधिक रिसाव की वजह से होता है। यह केमिकल दिमाग का फोकस एक ही चीज की तरह केंद्रित कर देता है।
जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपको उस वक्त सिर्फ वहीं व्यक्ति नजर आता है। चाह कर भी आपको उस व्यक्ति की नेगेटिव चीजें नजर नहीं आती है। जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी के मुताबिक कोई भी रिश्ता तब ज्यादा मजबूत होता है, जब पार्टनर्स दोनों पक्ष एक समान देखते हैं। हर समय सिर्फ उनके बारे में सोचते हैं। ऐसे में आपके शरीर में सेंट्रल नोरेपाइनफ्रिन निकलता है, जो याद्दाश्त को रिपीट करता रहता है।
सेक्स करने का वैज्ञानिक कारण ( Scientific Reasons Behind Sex )
हेलेन फिशर के अनुसार प्यार में शारीरिक संबंध बनाना बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है। अगर कोई यह कहें कि वो सिर्फ भावनात्मक रूप से किसी से जुड़ा है तो वह खुद के साथ दूसरों को भी धोखे में लगता है। साल 2002 में फिशर की एक स्टडी के अनुसार 64 प्रतिशत लोग इस बात को नहीं मानते हैं कि इंसान सिर्फ भावनात्मक रूप से किसी से जुड़ा होता है। सेक्स इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। बाकी बचे लोग यह मानते हैं कि पूरी तरह से सेक्स नहीं लेकिन थोड़ा बहुत जरूरी है।
धोखा देने का वैज्ञानिक कारण ( Scientific Reasons Behind Betrayal )
अक्सर आपने देखा होगा कि जब आप किसी के प्यार में होते हैं लेकिन धीरे-धीरे उस व्यक्ति से प्यार कम होने लगता है, और आप किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ एक्ट्रेक्ट होने लगते हैं। साल 2017 में फिलॉस्फी, साइकेट्री एंड साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार इस दौरान आपके दिमाग का ऐसा हिस्सा एक्टिव होता है, जो ड्रग्स लेने वालों के दिमाग में होता है। हेलेन फिशर के मुताबिक किसी के प्यार में रहना एक तरह का नशा है। जब यह खत्म होता है तब टूटा हुआ और कमजोर महसूस करते हैं।
हेलेन फिशर के अनुसार आपके पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका से आप किसी बात नराज होते हैं, तो इस स्थिति में आप किसी अन्य व्यक्ति की ओर ज्यादा तेजी से आकर्षित होने लगते हैं। आपके इस बर्ताव के लिए सेंट्रल डोपामाइन नाम का हॉर्मोन जिम्मेदार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications