Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अनजान को Kiss करना लड़की को पड़ा भारी, इस खतरनाक बीमारी ने पहुंचाया अस्पताल, आप भी जानें लक्षण
Girl Hospitalised After Kissing : स्कॉटलैंड में एक लड़की को किस करना इस कदर भारी पड़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल, 22 साल की नेवे मैकरेवी अपनी ग्रेजुएशन की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी करने बार गई थीं।
पार्टी में उसकी मुलाकात हुई एक अनजान शख्स से हुई जिसे न मैकरेवी ने किस कर लिया, इसके बाद वह घर लौट गई। मैकरेवी जब सुबह उठीं तो उसके गले में खराश थी। उन्हें लगा कि गले में कुछ हो गया है। बाद में उसे टॉन्सिल की समस्या हो गई। अगले 24 घंटे में मैकरेवी की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे थूक निगलने में भी परेशानी होने लगी। बाद में वह अपने डॉक्टर से पास गईं तो जांच में पता चला कि उन्हें ग्रैंडुलर बुखार (गले की ग्रंथि से संबंधित) हो गया है।

हो गई थी ये बीमारी?
मैकरेवी को डॉक्टर ने बताया कि उन्हें किसिंग डिजीज हो गया है। जिसके बाद उन्हें खूब पछतावा हुआ। मैकरेवी अब दूसरी लड़कियों को सचेत कर रही है कि अनजान शख्स को किस करना कितना खतरनाक पड़ सकता है। आइए जानते है कि आखिर क्या होती है किसिंग डिजीज?
किसिंग डिजीज क्या है?
मोनोन्यूक्लिओसिस, जिसे "किसिंग डिजीज " के रूप में भी जाना जाता है, यह एक वायरल संक्रमण है जो चुंबन के माध्यम से फैलता है। यह एपस्टीन-बार वायरस (EBV) के कारण होता है और ये इन माध्यम से फैलता है, जैसे:
- लार
- खांसना और छींकना
- संक्रमित व्यक्ति की थूक लगी चीज को खाने से
- सेक्स
- ब्लड ट्रांसफ्यूजन
- खाने के बर्तन साझा करना
- संक्रमित व्यक्ति का एक गिलास ही शेयर करना
- अन्य शारीरिक तरल पदार्थ, जैसे वीर्य या योनि स्राव के संपर्क में आना।

क्या किसिंग डिजीज एक एसटीडी है?
किसिंग डिजीज का कारण बनने वाला वायरस सभी प्रकार के शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से आपको संक्रमित करता है। इसलिए यह एक सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) हो सकता है। लेकिन यह अक्सर लार से ही फैलता है।
किसिंग डिजीज के लक्षण
- बुखार
- थकान
- गले में खराश
- लिम्फ नोड्स में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- भूख न लगना
- चकत्ते
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications