Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Second Mpox case India : केरल में सामने आया मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, इसके खतरनाक लक्षणों को न करें इग्नोर
Second Monkey pox case confirmed in india : केरल के मलप्पुरम में मंकीपॉक्स वायरस (Mpox) का मामला सामने आया है। इस तरह देश में एमपॉक्स का यह दूसरा कंफर्म मामला सामने आया है। केरल से पहले दिल्ली के एक व्यक्ति में भी एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। अब केरल में दूसरा केस कंफर्म हुआ है। यह संक्रमित व्यक्ति यूएई से लौटा था। इसमें मंकीपॉक्स के लक्षण थे। जांच में यह व्यक्ति एमपॉक्स से पॉजिटिव निकला।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री है, वो इस वायरस के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। अस्पतालों में इलाज और आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। आइए जानते हैं इस वायरस के कौनसे लक्षण देखते ही अलर्ट होने की जरूरत है।

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी हो चुका है घोषित
कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। अफ्रीका में इस वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। अफ्रीका के अलावा कई दूसरे देशों में भी इस वायरस के कई मामले सामने आ चुके दो साल पहले भी यह वायरस दुनिया के कई देशों में तबाही फैला चुका है। तब दुनियाभर में इसके एक लाख से अधिक मामले आए थे। इस बार मंकीपॉक्स का जो वायरस फैल रहा है वह पहले की तुलना में दूसरा स्ट्रेन है, जिसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।
कब सर्तक होने की है जरूरत?
मंकीपॉक्स कोविड की तरह तेजी से नहीं फैलता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण दिख रहे हैं या फिर शरीर पर दाने निकल रहे हैं तो तुरंत अपनी जांच कराएं। यह मंकीपॉक्स के लक्षण हो सकते हैं।
बचाव
- एमपॉक्स से बचने के लिए साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।
- हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।
- संक्रमितों से दूरी बनाकर रखें।
- इसके अलावा, जंगली जानवरों या बीमार जानवरों को छूने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
