Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Shah Rukh Khan Birthday: 60 की उम्र में भी यंग दिखते हैं शाहरुख खान, ये फिटनेस और डाइट प्लान करते हैं फॉलो
Shah Rukh Khan Diet And Fitness Routine: आज बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का जन्मदिन है। आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख तीन दशक से ज्यादा समय से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन जितना लोग उनकी एक्टिंग और रोमांस के दीवाने हैं, उतना ही उनकी फिटनेस और लुक्स के भी। 60 की उम्र में जहां ज्यादातर लोग रिटायरमेंट मूड में होते हैं, वहीं शाहरुख आज भी यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। इस उम्र में भी शाहरुख कभी सिक्स-पैक एब्स, तो कभी मस्कुलर बॉडी बनाकर लोगों को हैरान कर देते हैं। उनकी फिट बॉडी और एनर्जी देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि वो 60 के क्लब में एंट्री ले चुके हैं। तो आखिर क्या है शाहरुख खान की फिटनेस और यंग लुक्स का असली राज? शाहरुख कई बार अपने डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में बता चुके हैं। शाहरुख कोई हाई-फाई फिटनेस रूटीन या फैंसी डाइट नहीं, बल्कि सिंपल खाना और रेगुलर वर्कआउट करके फिट रहते हैं। तो चलिए, हम आपको शाहरुख के फिटनेस सीक्रेट और डाइट के बारे में बताते हैं -

शाहरुख खान का फिटनेस सीक्रेट
शाहरुख खान की फिटनेस का राज उनका अनुशासन है। वह देर रात तक काम करने के बावजूद अपना वर्कआउट मिस नहीं करते। अगर दिनभर शूट होता है, तो वे रात में करीब 2 बजे जिम जाते हैं और वर्कआउट करने के बाद 5 बजे सोते हैं। वे इस रूटीन को सालों से फॉलो कर रहे हैं, जिसकी वजह से वे आज भी इतने फिट हैं। उनका मानना है कि दिन का कोई भी वक्त जिम के लिए गलत नहीं होता, बस मन में लगन होनी चाहिए।

शाहरुख खान की डाइट
शाहरुख खान डाइट में सब कुछ खाते हैं, लेकिन उनका फोकस पोर्शन कंट्रोल पर होता है। वे प्रोटीन-रिच और बैलेंस्ड डाइट लेते है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वे ग्रिल्ड चिकन, लीन मीट, दालें और एग व्हाइट खाते हैं। उनका कहना है कि वे किसी भी चीज से परहेज नहीं करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ चीजों को छोड़ देते हैं। खासतौर पर, जब किसी रोल के लिए फिट होना होता है, तो वो व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल, मीठा और अल्कोहल पूरी तरह छोड़ देते हैं। डाइट में ये छोटे-छोटे बदलाव करने से उन्हें सिक्स पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी बनाने में मदद मिल सकती है।
शाहरुख लंच और डिनर में क्या खाते हैं?
शाहरुख सेट पर बना खाना खाने से बचते हैं और घर से लंच लेकर जाते हैं। उनके लंच में अक्सर फिश या तंदूरी चिकन के साथ में स्प्राउट्स या वेजिटेबल डिश होती है। डिनर में वे ज्यादातर तंदूरी चिकन और तंदूरी रोटी खाते हैं और कभी-कभी मटन डिश भी। शाहरुख तंदूरी चिकन और रोटी खाना को अपना कम्फर्ट फूड बताते हैं। उनका कहना है कि वे साल के 365 दिन इसे खा सकते हैं।
शाहरुख खान का वर्कआउट रूटीन
शाहरुख खान अपने वर्कआउट शेड्यूल में रोज अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल करते हैं। जैसे एक दिन लेग्स एक्सरसाइज, दूसरे दिन चेस्ट एक्सरसाइज और कभी आर्म्स एक्सरसाइज। इससे उनकी फुल बॉडी एक्सरसाइज हो जाती है और वे बोर भी नहीं होते हैं। कभी-कभी वे स्ट्रेचिंग या साइकिलिंग करना पसंद करते हैं।
खुद से मोटिवेट रहने में यकीन
शाहरुख खान मानते हैं कि असली मोटिवेशन बाहर से नहीं, अंदर से आता है। वे अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि, "मैं किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए वर्कआउट करता हूं।" उनकी यही सोच और डेडिकेशन ही उन्हें आज भी यंग और एनर्जेटिक बनाए रखती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
