Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
शाहरुख खान हुए डिहाइड्रेशन के शिकार,भीषण गर्मी में हीटस्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?
Shah Rukh Khan Health News : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की तबीयत अचानक से बिगड़ने से उन्हें अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हीट वेव की चपेट में आने की वजह से वो डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
इन दिनों पूरा देश भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। कई इलाकों में इस वक्त लू चल रही है। अहमदाबाद में भी तापमान 40 डिग्री पार चल रहा है। गर्मी की मार से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी नहीं बच पाएं। आइए जानते हैं कि हीट वेव क्या होता है और इस दौरान लू से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

हीट वेव क्या है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। तब उसे हीटवेव माना जाता है। जब एक ही क्षेत्र का तीन या उससे अधिक दिनों तक टेंपरेचर 40 के पार रहता है तो वहां लू घोषित कर दिया जाता है। जब तापमान 47 डिग्री को पार हो जाता है, तो 'गंभीर' हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया जाता है।
ऐसे दिखाई देते हैं हीटस्ट्रोक के लक्षण
हीट वेव लगने पर सेहत पर जो लक्षण दिए देते हैं वे आमतौर पर पानी की कमी , ऐंठन, हीटस्ट्रोक आदि शामिल होते हैं।
- 39 डिग्री सेल्सियस से कम बुखार
- सूजन
- बेहोशी
- थकान
- कमजोरी, चक्कर आना
- सिरदर्द
- उल्टी
- बेहोशी
- डिहाइड्रेशन
- मांसपेशियां में ऐंठन और पसीना जैसे लक्षण लू लगने के संकेत देते हैं।
कैसे बचाव करें?
इस मौसम में सीजनल फ्रूट और सब्जियां जैसे तरबूज, आम सलाद, खीरा का सेवन करें। दोपहर के भोजन के लिए हरे रस और कच्चे सलाद जैसे फूड आइटम का सेवन करें।
- लू में हाइड्रेशन का ध्यान रखें, बॉडी को हाइड्रेड बनाए रखने के लिए छाछ और नारियल पानी पीएं।
- खाने में मसालेदार और तला हुआ खाना खाने से बचे। ज्यादा भारी खाना आसानी से पचेगा भी नहीं।
- समय-समय पर ओआरएस पिएं।
- घर में बने पेय पदार्थों जैसे- नींबू पानी, आम पन्ना, बटर मिल्क, लस्सी, फलों का जूस आदि का सेवन करें।
- वाहन को पार्किंग में खड़ा करने से बचें।
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।
- बाहर जाते हुए सूती कपड़े, छाता और टोपी से सिर को ढंककर रखें।
- भारी मेहनत का काम करने से बचें।
- स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन से भी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।
अगर किसी के शरीर का तापमान बहुत अधिक दिखे और उसे पसीना आना बंद हो गया हो, तो डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
