Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
डाइट को लेकर खूब कॉन्शियस हैं शाहिद कपूर, नाश्ते में खाते हैं सिर्फ ये दो चीज
Shahid Kapoor Breakfast Preference : शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग स्किल्स की वजह से बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में उनकी गिनती होती हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी एजलेस फिटनेस की वजह भी जाने जाते हैं। शाहिद कपूर सबसे ज्यादा अपनी डाइट पर फोकस करते हैं। 43 साल के शाहिद अपनी फिटनेस की वजह से 30 साल जितने यंग नजर आते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहिद ब्रेकफास्ट में इडली और उत्तपम में खाते हैं।
शाहिद ने बताया कि आमतौर पर वह सुबह हल्का खाना ही खाते हैं लेकिन इन फर्मेटेड फूड की खासियत यह है कि यह आसानी से पच जाते हैं। आयुर्वेद में भी किण्वित खाद्य पदार्थो की पैरवी करता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ के लिए अच्छा होता हे।

इडली खाने के फायदे
इडली को दुनिया का सबसे अच्छा ब्रेकफ़ास्ट माना जाता है, यह शरीर को संतुलित पोषण देती है और सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती है। इडली की गिनती लो-कैलोरी फूड में होती है। एक इडली में 40 कैलोरी होती है। जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, उन्हें अपनी डाइट में इडली शामिल करनी चाहिए। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर आप 3-4 इडली खा सकते हैं। इडली में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विभिन्न एंजाइम्स, फैट्स, अमिनो एसिड और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें शरीर को विटामिन बी-12 भी होता है, जो इसे एक अच्छा ब्रेकफास्ट का विकल्प बनाता है।
उत्तपम खाने के फायदे
उत्तपम आम तौर पर चावल के बैटर और उड़द दाल के कॉम्बिनेशन से तैयार होता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। उत्तपम कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत होता है। नाश्ते में इसे खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसमें भी विटामिंस, कार्बोहइड्रेट्स और प्रोटीन की मात्रा खूब होती है। उत्तपम बेहद स्वादिष्ट और लो कैलोरी वाला व्यंजन है, जो आपकी भूख को संतुष्ट करता है तथा डाइट में भी हेल्प करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications