Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Shakti Kapoor रोजाना चलते हैं 35 हजार स्टेप्स, जानें कितना पैदल चलना है फायदेमंद?
Walking health benefits : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने हाल ही में एक टीवी शो में अपनी फिटनेस का राज शेयरकिया। 72 साल की उम्र में भी वे बेहद फिट और सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि वे रोजाना 35,000 कदम चलते हैं, जो उनकी सेहतमंद जीवनशैली का मुख्य आधार है।
शक्ति कपूर ने बताया कि चलने की यह आदत उन्होंने फिर से शुरू की है, जिससे न केवल उनकी फिटनेस बेहतर हुई है, बल्कि यह उनकी सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रमुख कारण बन गई है। आइए जानते हैं रोजाना 35,000 किलोमीटर चलना शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

रोजाना 35 हजार चलना कितना फायदेमंद है?
रोजाना 35 हजार कदम चलने का मतलब लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करना है, जो एक मेहनत भरा रूटीन है और शरीर पर इसका गहरा असर पड़ता है। 35 हजार स्टेप्स चलने से करीब 2,000 से 3,000 कैलोरी बर्न होती हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इसके अलावा, यह दिल की धड़कनों को बेहतर बनाता है और कार्डियोवस्कुलर हेल्थ में सुधार करता है। पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है। लंबे समय तक चलने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है। यह फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे समग्र सेहत में सुधार होता है। शक्ति कपूर का यह फिटनेस रूटीन उनके हेल्दी और एक्टिव जीवन का प्रमुख कारण है।
कितना पैदल चलना चाहिए रोजाना?
विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 7 से 10 हजार कदम चलना अधिकांश लोगों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित है। 35 हजार कदम चलना फिटनेस का बेहतरीन उदाहरण हो सकता है, लेकिन यह हर किसी के लिए जरूरी नहीं। बैलेंस और नियमित वर्कआउट अधिक प्रभावी और टिकाऊ होता है।
क्या हो सकते हैं नुकसान?
35 हजार स्टेप्स रोजाना चलना 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सही नहीं है, क्योंकि इससे घुटनों और कूल्हों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ज्यादा चलने से प्लांटर फैसाइटिस और शिन स्प्लिंट्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं, और शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications