Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
87 की उम्र में महिला ने घटाया 83 किलो वजन? जल्दी से होना है फिट तो शकुंतला देवी से जानें फिटनेस सीक्रेट
Yoga For Weight Loss: फिटनेस की बात आते ही लोग अक्सर यह सोचते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर कमजोर हो जाता है और वजन कम करना लगभग नामुमकिन होता है। लेकिन 87 साल की शकुंतला देवी ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। उन्होंने न सिर्फ बढ़ती उम्र में खुद को स्वस्थ रखा, बल्कि पूरे 83 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। आपको ये सुनकर हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन ये सच है। शकुंतला देवी में ये ट्रांसफॉरमेशन किसी दवाई, डाइटिंग या महंगे ट्रीटमेंट से नहीं आया, बल्कि इसके पीछे था योग का चमत्कार। शकुंतला देवी ने अपनी दिनचर्या में खास योग और जीवनशैली अपनाई, जिसकी वजह से उनका शरीर हल्का, चुस्त और एनर्जेटिक हो गया।
आज जब लोग मोटापे और बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो शकुंतला देवी की यह प्रेरणादायक कहानी हमें सिखाती है कि फिटनेस के लिए उम्र कोई रुकावट नहीं होती। आइए जानते हैं, आखिर कौन सा जादुई योग और कौन सी दिनचर्या ने उनका जीवन बदल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 87 साल की शकुंतला देवी ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। कैसे 123 किलो की शकुंतला देवी ने 83 किलो वजन घटाया और अब वो 40 किलो की हो गई हैं। उन्होंने स्क्रीन पर अलग-अलग योगासन भी किए। महिला की एनर्जी और लचीलापन देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।
बढ़े वजन से हो गई थी असहाय
शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होने अपना सारा जीवन अब योग को समर्पित कर दिया है। अमृतसर की रहने वाली इस महिला का ये सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि 2008 में अचानक वजन बढ़ने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ा। हालात ऐसे हो गए थे कि महिला का उठना-बैठना मुश्किल हो गया था और वो असहाय होकर बैठ गईं और सोचने लगीं कि ऐसा क्या करें कि बिना दवाई के वजन कम हो जाए।
बाबा रामदेव से मिली प्रेरणा
शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होंने टीवी पर बाबा रामदेव को योग करते हुए देखा और वहीं से उन्हें प्रेरणा मिली। पहले शकुंतला देवी ने आसान आसान किए और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग आसनों का अभ्यास करने लगीं। 2009 में वो योग सीखने के लिए पतंजलि योगपीठ गईं और रोजाना सुबह 4 बजे उठकर अभ्यास करतीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
