Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खाली पेट घी और शाम 6 बजे तक रॉ फूड, ये है फैब्युलस वाइफ शालिनी पासी की खूबसूरती और टोंड बॉडी का राज
Shalini Passi reveals her diet secrets : फैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में नजर आने वाली शालिनी पासी इन दिनों अपनी खुबसूरती और हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से चर्चा में हैं। 48 साल की शालिनी को एक नजर देखकर ये कह पाना अति मुश्किल है कि वो एक 27 साल के बेटे की मां हैं।
शो के दौरान शालिनी ने अपनी हेल्दी डेली रूटीन के बारे में कई सीक्रेट शेयर किए हैं। शालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ज्यादा किसी के प्रति ईष्या नहीं रखती है और वो काफी पॉजिटिव रहती है। इसके अलावा वो ज्यादा गॉसिपिंग से बचती हैं क्योंकि इससे उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। एक इंटरव्यू में शालिनी ने अपनी डाइट सीक्रेट बताया था और कहा कि वो बहुत ही डिसिप्लिन आयुर्वेदिक डाइट फॉलो करती हैं।

खाली पेट खाती हैं घी
शालिनी ने बताया कि वह सुबह सबसे पहले खाली पेट घी खाती हैं और हर्बल लिक्विड और जूस उनके आहार का एक बड़ा हिस्सा हैं। शालिनी कहती हैं, "मैं बोतल या डिब्बे में पैक चीजों का सेवन नहीं करती हूं। मैं केवल ऑर्गेनिक फूड का ही सेवन करती हूँ जो कोलेजन बनाने में मदद करते हैं।
रॉ फूड खाती हैं शालिनी
शालिनी कहती हैं, मैं शाम 6 बजे तक सिर्फ़ रॉ फूड खाती हूं। रात का खाना मैं 7 बजे तक खा लेती हूं, और यह घर का बना होना चाहिए। मैं बाहर का खाना नहीं खाती, और अगर मेरी कोई सोशल कमिटमेंट होती है, तो बाहर जाने से पहले 'घर का खाना' ज़रूर खा लेती हूं।"
दो घंट करती हैं वर्कआउट
डाइट के अलावा, शालिनी दिन में दो घंटे वर्कआउट भी करती हैं। वह कहती हैं, ेशाम 4 से 6 बजे तक मेरा वर्कआउट का समय होता है। मैं पिलेट्स और डांस करती हूं, और इस दौरान किसी को या किसी भी चीज़ को अपने रूटीन में बाधा नहीं बनने देती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
