Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन बने रहेंगे सुपर एनर्जेटिक
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है, और इन 9 दिनों में माता रानी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर भक्त माता रानी की उपासना और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद पाते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि गलत खानपान से थकान, कमजोरी और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अक्सर लोग व्रत में सिर्फ फलाहार कर लेते हैं, लेकिन पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रहने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है।
अगर आप भी चाहते हैं कि व्रत के दिनों में कमजोरी या आलस महसूस न हो, तो अपनी प्लेट में ऐसे फूड्स जरूर शामिल करें जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपको लंबे समय तक एनर्जी देते रहें। आइए जानते हैं वो 5 सुपरफूड्स जो नवरात्रि व्रत को न सिर्फ आसान बल्कि हेल्दी भी बना देंगे।
1. नारियल पानी और लस्सी
व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसा खाएं और पिएं जो शरीर को तरल रखे। इसके लिए आप नारियल पानी और लस्सी का सेवन कर सकते हैं ये न सिर्फ पानी की कमी को पूरा करते हैं बल्कि तुरंत एनर्जी भी देते हैं।
2. शकरकंद
नवरात्रि में शकरकंद का सेवन किया जाता है। ये शरीर को एनर्जी देता है जिसे खाने से आप नवरात्रि के व्रत में हेल्दी रह सकते हैं। शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) की प्रचुर मात्रा होती है और फाइबर (Fiber) का भी अच्छा सोर्स होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन (Vitamin) की भी मात्रा अधिक होती है जो सेहत के लिए लाभकारी हैं।
3. मखाने
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर मखाने व्रत में स्नैक के तौर पर सबसे हेल्दी ऑप्शन हैं। यह लो-कैलोरी, हाई-प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन्हें हल्का भूनकर या दूध में डालकर खा सकते हैं। नवरात्रि व्रत में आप सुबह इन्हें खा लेंगे तो पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।
4. साबूदाना
व्रत का एनर्जी पावरहाउस साबूदाने की खिचड़ी, खीर या टिक्की व्रत के लिए परफेक्ट फूड है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को ताजगी और ताकत देता है। नवरात्रि के लिए ये परफेक्ट फूड है।

5. फल और ड्राई फ्रूट्स
नैचुरल एनर्जी बूस्टर फल जैसे केला, सेब, पपीता, अंगूर और अनार व्रत में सबसे अच्छे विकल्प हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट) तुरंत एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
