Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सावधान! इन 5 लोग गलती से भी नहीं रखना चाहिए नवरात्रि व्रत? उपवास रखने से पहले जान लें
Who Should Not Fast In Navratri: नवरात्रि व्रत में माता रानी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं और हर घर से पूजा-पाठ और शंख-घंटी की ध्वनि सुनाई देती है। नवरात्रि का व्रत सिर्फ धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह शरीर को शुद्ध करने और आत्मसंयम सिखाने का भी माध्यम है। महिला से लेकर पुरुष तक नवरात्रि में व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का उपवास हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? जी हां, कुछ लोगों के लिए यह व्रत रखना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
गलत तरीके से व्रत रखने से कमजोरी, पाचन संबंधी समस्या, ब्लड शुगर असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य खतरे बढ़ सकते हैं। आज हम आपको उन 5 लोगों के बारे में ये बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर आप भी इस लिस्ट में आते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। तो आइए जानते हैं वे 5 तरह के लोग, जिन्हें नवरात्रि व्रत भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
1. डायबिटीज के मरीज
नवरात्रि के व्रत भक्तों की आस्था का प्रतीक माने जाते हैं। मगर कुछ लोगों को व्रत न रखने की सलाह दी जाती है उनमें से एक हैं डायबिटीज के मरीज। डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक भूखा न रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है। ज्यादा लंबे समय तक खाना न खाने से और फलाहार लेने से शुगर लेवल डाउन हो सकता है।

2. गर्भवती महिलाएं
नवरात्रि के व्रत गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को न रखने की सलाह दी जाती है। जो महिलाएं मां बनने वाली हैं या हाल ही में मां बनी हैं उनका ज्यादा समय तक भूखा रहना उनकी सेहत को खराब कर सकता है। व्रत के दौरान पोषण की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
3. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें भी नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए। उपवास के दौरान खानपान में असंतुलन और नमक की कमी/बढ़ोतरी से ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और सेहत खराब हो सकती है।
4. किडनी और हार्ट के मरीज
किडनी, हार्ट या लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को उपवास रखने से तबीयत और भी खराब हो सकती है।
5. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग / बच्चे और बुजुर्ग
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो उन्हें भी व्रत न रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों को भी उपवास न रखने की सलाह दी जाती है। अगर व्रत रखना हो तो शुरू का और आखिरी का रख सकते हैं। वरना थकान, डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
