Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
क्या नवरात्रि में कॉफी पी सकते हैं या नहीं? बिना कंफ्यूज हुए यहां जानें सही जवाब
Can We Drink Coffee During Navratri Vrat: आज से यानी 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। भक्त श्रद्धा भाव से माता रानी के व्रत रखते हैं और पूजा पाठ करते हैं। व्रत के दौरान कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है और खानपान का भी ध्यान रखा जाता है। व्रत के दौरान कई तरह की चीजों के खाने व पीने की मनाही होती है। वहीं चाय और कॉफी पीने को लेकर भी लोग बहुत कंफ्यूज होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि व्रत के दौरान चाय पीनी चाहिए तो कुछ का कहना है कि कॉफी पीनी चाहिए।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि व्रत में कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ऐसे में लोग अक्सर यह सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि व्रत में कॉफी पीना सही है या नहीं। कुछ लोग इसे पीते हैं, तो कुछ लोग इसे सख्ती से अवॉइड करते हैं। चलिए फिर बिना देर किए आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि नवरात्रि व्रत में कॉफी पिएं या नहीं?

क्या व्रत में कॉफी पी सकते हैं या नहीं?
अक्सर लोगों का सवाल होता है कि क्या व्रत के दौरान चाय या कॉफी पी सकते हैं या नहीं? एस्ट्रोलोजर गौरव मल्होत्रा ने बताया कि नवरात्रि व्रत के दौरान चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि व्रत में किसी भी तरह के तामसिक और राजसी भोजन और पेय पदार्थ का सेवन मना होता है। मगर कुछ लोग बड़े शौक से इसे पीते हैं। ऐसे में उनका व्रत खंडित हो जाता है। ऐसे में अगर एस्ट्रोलोजर की मानें तो व्रत के दौरान चाय और कॉफी का सेवन न करें।
क्यों नहीं पीना चाहिए चाय और कॉफी?
एक और एक्सपर्ट का कहना है कि व्रत में किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन मना होता है। वहीं चाय और कॉफी में निकोटिन की मात्रा होती है। ये एक नशे की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान जो चाय या कॉफी पीता है उनका व्रत भंग हो जाता है।
स्वास्थ्य कारण भी है वजह
वहीं एल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि व्रत के दौरान चाय और कॉफी पीने से गैस और एसिडीटी की समस्या हो सकती है। खाली पेट चाय पीने के लिए तो डॉक्टर भी मना करते हैं। अब आपके सामने एक नहीं बल्कि तीन-तीन कारण पेश हैं जो ये बताते हैं कि व्रत के दौरान चाय या कॉफी पी सकते हैं या नहीं? ऐसे में ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप व्रत में चाय पिएं या नहीं। मगर हेल्थ की दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी व्रत में चाय और कॉफी का सेवन नहीं कर सकते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
