Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Shefali Jariwala Death Reason: 'कांटा लगा गर्ल' एक्ट्रेस की दिल का दौरा पड़ने से मौत, जानें इसके लक्षण व कारण
Shefali Jariwala Died: फिल्मी दुनिया से बेहद बुरी खबर आई है कि कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत हो गई है। एक्ट्रेस ने सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री की मौत की खबर से पूरे एंटरटेनमेंट जगत में मातम पसर गया है। वहीं उनके फैंस के तो इस खबर को सुनने के बाद होश ही उड़ गए हैं। एक्ट्रेस की मौत की वजह भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं किस वजह से इतनी छोटी उम्र में दुनिया छोड़ गईं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला की कैसे हुई मौत?
फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला जिन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाता है कि अचानक मौत हो गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को दिल का दौरा पड़ा जिस वजह से उनकी मौत हो गई। 27 जून 2025 की रात को एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल रिसेप्शनिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है।

शेफाली को उनके पति ले गए थे अस्पताल
रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली जरीवाला को उनके पति और तीन अन्य लोग अस्पताल ले गए थे। हालांकि उन्हें बचाने की कोशिश की गई लेकिन दुर्भाग्य से बचाया न जा सका। बताया जा रहा है कि शेफाली की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। अभी तक इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
बिग बॉस 13 से की थी वापसी
शेफाली जरीवाला का कांटा लगा एल्बम इतना फेमस हो गया था कि उन्हें इसी नाम से ही जाना जाने लगा। एक्ट्रेस ने एलबम के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा शेफाली ने बिग बॉस 13 से फिर से कमबैक किया था। इतनी छोटी सी उम्र में शेफाली का यूं दुनिया से चले जाना सभी के लिए बड़ा सदमा है।
कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?
कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है और शरीर में खून का प्रवाह ठप हो जाता है। यह हार्ट अटैक से अलग होता है, क्योंकि हार्ट अटैक में दिल की मांसपेशियों में ब्लड फ्लो रुकता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में पूरा सिस्टम रुक जाता है। यह स्थिति कुछ ही मिनटों में जानलेवा साबित हो सकती है।
कार्डियक अरेस्ट के मुख्य कारण
असामान्य दिल की धड़कनें (Arrhythmia)
कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Artery Disease)
ज्यादा स्ट्रेस और मानसिक दबाव
अनियमित जीवनशैली और मोटापा
ड्रग या शराब का ज्यादा सेवन
जेनेटिक कारण और पहले से हृदय संबंधी समस्या
इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
अचानक तेज चक्कर आना या बेहोश हो जाना
सीने में तेज दर्द या दबाव
सांस लेने में तकलीफ
अत्यधिक पसीना
दिल की धड़कनों का अनियमित होना
चेहरे पर पीलापन या ब्लूइश टिंट
कौन लोग होते हैं ज्यादा रिस्क में?
40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति
जिनका ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में नहीं
डायबिटीज से पीड़ित
तनावपूर्ण जीवनशैली वाले लोग
परिवार में हृदय रोग का इतिहास
इससे कैसे बचा जा सकता है?
रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
प्रोसेस्ड फूड और अत्यधिक नमक/चीनी से दूरी
नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
पर्याप्त नींद लें और तनाव को मैनेज करें
तंबाकू और शराब से दूरी बनाएं
यदि कोई लक्षण दिखें, तो तुरंत ECG और डॉक्टर से परामर्श लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
