Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना दिल का दौरा, जानें कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या अंतर?
Difference Between Cardiac Arrest vs Heart Attack: मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला जिन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है की 42 की उम्र में अचानक हुई मौत हो गई। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। आप ये तो नहीं सोच रहे कि कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक एक ही होते हैं। अगर ऐसा है तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल दोनों अलग-अलग होते हैं।
जी हां, कई लोग आज भी कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक को एक जैसा समझते हैं, जबकि दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है। आइए जानें इन दोनों स्थितियों में क्या अंतर होता है, और ये कब जानलेवा साबित हो सकती हैं।
हार्ट अटैक क्या होता है?
हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की किसी धमनियों (arteries) में ब्लॉकेज आ जाती है, जिससे दिल के हिस्से को ऑक्सीजन और ब्लड मिलना बंद हो जाता है। यह ब्लॉकेज अक्सर कोलेस्ट्रॉल या फैट के जमने से होता है।

हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण:
सीने में भारीपन या दर्द (अक्सर बाएं हाथ या जबड़े की ओर फैलता है)
सांस फूलना
पसीना आना
जी मिचलाना या उल्टी
थकान या चक्कर
हार्ट अटैक में क्या-क्या होता है?
व्यक्ति होश में रह सकता है
सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस होती है
धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती है
तुरंत मेडिकल मदद से जान बच सकती है
कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?
हार्ट अटैक के बारे में तो आपने जान ही लिया है अब जान लेते हैं कार्डियक अरेस्ट के बारे में जिसने शेफाली जरीवाला की जान ले ली। ये तब होता है जब दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है। इसमें दिल की इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे ब्लड पंप होना बंद हो जाता है और शरीर के अंगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।
कार्डियक अरेस्ट मुख्य लक्षण
अचानक बेहोश हो जाना
धड़कन रुक जाना
सांस लेना बंद होना
पल्स महसूस न होना
कार्डियक अरेस्ट में क्या-क्या होता है?
व्यक्ति बेहोश हो जाता है
स्थिति कुछ ही मिनटों में जानलेवा हो सकती है
तुरंत CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) और AED मशीन की जरूरत होती है
कौन थीं शेफाली जरीवाला जिनकी कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
बता दें कि फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को लोग कांटा लगा गर्ल के नाम से ज्यादा जानते हैं। एक्ट्रेस ने साल 2002 में म्यूजिक एल्बम "कांटा लगा" से डेब्यू किया था और रातों रात इतनी फेमस हो गई थीं कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी उन्हें जानने लगे थे। हर पार्टी में उनका गाना न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता था। शेफाली ने कई फिल्मों में भी साइड रोल अदा किए हैं।

इसके अलावा वो कई रियलिटी शो जैसे बूगी वूगी', 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' और डांस रियलिटी शोज में नजर आई हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत बिग बॉस 13 से मिली जिससे उन्होंने लंबे समय बात कमबैक किया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
