Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं शहनाज गिल, जानें लक्षण और कारण
Shehnaaz Gill Health Update: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर खबर आई है कि वो अचानक से बीमार पड़ गईं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक्ट्रेस की खराब तबीयत के बारे में सुन उनके फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। दरअसल शहनाज गिल को लो ब्लड प्रेशर की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें चक्कर, कमजोरी और थकान महसूस हुई। फौरन मेडिकल अटेंशन दिए जाने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।
शहनाज की हेल्थ से जुड़ी ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना शुरू कर दी। वहीं एक सवाल ये भी खड़ा हो गया है कि इतनी फिट दिखने वाली शहनाज गिल का बीपी कैसे और क्यों लो हो गया। ऐसे में लोगों को भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। आइए जानते हैं कि अचानक से बीपी क्यों लो हो जाता है और उसके लक्षण क्या हैं?

इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती हुईं थी शहनाज
ऐसा पहली बार नहीं है कि शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इससे पहले भी वो फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अब एक्ट्रेस को लो बीपी की शिकायत पर एडमिट किया गया है। उनके करीबी दोस्त करण मेहरा उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और वहां से उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें शहनाज के हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है। लेकिन अच्छी बात ये है कि शहनाज का पॉजिटिव एटीट्यूड ये बता रहा है कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिक्र नहीं करें वो जल्दी ठीक हो जाएंगी और फिर पार्टी करेंगे।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण (Symptoms of Low Blood Pressure)
सिर चकराना या धुंधला दिखना
अत्यधिक थकान और कमजोरी
मतली और उल्टी
दिल की धड़कन धीमी या तेज होना
बेहोशी या ब्लैक आउट जैसा महसूस होना
लो ब्लड प्रेशर के सामान्य कारण (Common Causes)
अत्यधिक तनाव या थकावट
शरीर में पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी (डिहाइड्रेशन)
लंबे समय तक खाली पेट रहना
हार्ट से जुड़ी समस्याएं
कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट
बचाव के उपाय (Prevention Tips)
भरपूर पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें
समय पर खाना खाएं और नमक की मात्रा संतुलित रखें
अचानक उठने से बचें (especially from lying or sitting)
डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
