Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sherlyn Chopra को हुई थी ये खतरनाक बीमारी, 2 मिलियन लोग जूझ रहे इससे, जानें लक्षण
Sherlyn Chopra kidney failure : शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था कि वो एक काफी गंभीर बीमारी से जुझ रही है। शर्लिन ने बताया कि जब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चलता ही उन्हें लगा कि वो जैसे वो मर गई हो। शर्लिन ने बताया कि 2021 में उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था।
एक्ट्रेस ने बताया कि 2021 में उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद उनके पास सिर्फ 2 ऑप्शन्स बचे थे। एक था कि वो डायलसिस करवा लें और दूसरा कि उन्हें अपनी किडनी को ट्रांसप्लांट। शर्लिन ने बताया कि उन्हें शुरुआत में काफी परेशानी हुई, लेकिन 3 महीने दवा खाने के बाद उनकी किडनी ठीक हो गई।

आइए आपको बताते है कि यह बीमारी क्या है और इसके लक्षण क्या है।
क्या है ये बीमारी?
इंसान के शरीर में दो किडनी होती हैं और ये यूरिन सिस्टम का हिस्सा होती हैं। किडनी हमारे शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट को यूरिन के जरिए निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करती हैं। किडनी काम करना बंद कर दें, तो गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। किडनी फेलियर की कंडीशन में शरीर की एक या दोनों किडनी काम करना बंद कर देती हैं। एक किडनी के सहारे इंसान जिंदगी निकाल सकता है वहीं अगर दोनों किडनी फेल हो जाएं तो मुश्किले खडी हो जाती है। वहीं इस बीमारी से हर साल दुनिया भर में लगभग 2 मिलियन लोग इससे पीड़ित होते हैं।
क्या है इसके लक्षण
- बार-बार यूरीन पास करने की जरूरत
- उल्टी
- सेप्सिस
- बुखार
- पीठ, कमर में दर्द
- दर्द और जलन
- कमजोरी और थकान महसूस
- भूख में कमी
- दस्त
- कंपकंपी या ठंड लगना
- ड्राय स्किन
- नींद में जग जा
- अचानक से रात में जागने की समस्या होना
इसके लिए आप खूब सारा पानी पिएं, सेक्स के बाद यूरीन को जरूर पास करें, जब भी आफको लगे तो यूरिन पास करें ना कि उसे रोकें, इसके अलावा आप कब्ज का इलाज करवाएं, कब्ज होने से भी यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है.
क्या है इसके कारण?
किडनी की खराबी के कई कारण होते हैं, सबसे मुख्य आदत है खानपान की गलत आदतें। अधिक सोडियम और पोटेशियम युक्त खाने की वजह से किडनी खराब होती है। इसके अलावा और भी कारण है, जैसे-
किडनी स्टोन
मधुमेह
प्रेग्नेंसी
पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट
कैसे किडनी को स्वस्थ रखें
- डाइट में फल हरी सब्जियां शामिल करें
- प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा नमक खाने से बचें।
- तंबाकू और शराब का सेवन न करें।
- हर दिन एक्सरसाइज करें और साल में एक बार अपनी किडनी की जांच करा लें।
- डायबिटीज या हाई बीपी को कंट्रोल में रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
