Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
49 साल में इस एक्सरसाइज से शिल्पा शेट्टी खुद को रखती है फिट, इस एक्सरसाइस की खासियत जानें
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं और अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 49 साल की उम्र में भी वह खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग और वर्कआउट करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर "इम्पॉसिबल सिट-अप" का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई कि आखिर यह एक्सरसाइज क्या है। आपको बता दें कि यह पारपांरिक कोर एक्सरसाइज से बहुत अलग होता है। आइए जानते हैं इसे करने के फायदे।

क्या है इम्पॉसिबल सिट-अप?
यह पारंपरिक सिट-अप से कठिन कोर एक्सरसाइज है, जिसमें पैरों की एड़ियों को पूरी तरह जमीन पर टिकाकर पेट और कोर की ताकत के बल पर उठना पड़ता है। इसे करने के लिए जबरदस्त कोर स्ट्रेंथ, हिप फ्लेक्सर मोबिलिटी और बैलेंस की जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करना आसान नहीं होता, इसलिए इसे "इम्पॉसिबल" कहा जाता है।
इम्पॉसिबल सिट-अप के फायदे
कोर मजबूत होता है - यह एक्सरसाइज एब्स, ऑब्लिक मसल्स और लोअर बैक को ताकतवर बनाती है, जिससे संतुलन बेहतर होता है।
मसल्स की सहनशक्ति बढ़ती है - एब्स और हिप फ्लेक्सर मसल्स पर ज्यादा दबाव डालकर उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाती है।
फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है - खासकर बैक और हिप्स की गतिशीलता में सुधार करती है, जिससे शरीर अधिक लचीला बनता है।
बैलेंस और कंट्रोल में सुधार - इसे करने के लिए पूरे शरीर पर नियंत्रण जरूरी होता है, जो अन्य फिटनेस गतिविधियों में मदद करता है।
फैट बर्निंग में सहायक - यह हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है।
ध्यान देने योग्य बातें
इम्पॉसिबल सिट-अप एक एडवांस लेवल एक्सरसाइज है. इसे करने से पहले नॉर्मल सिट-अप और कोर स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करना जरूरी है. सही तकनीक और बैलेंस के साथ इसे करने से अधिक लाभ मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
