Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sudhir Dalvi: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे 'साईं बाबा' फेम एक्टर सुधीर दलवी, परिवार ने मांगी 15 लाख रुपये की मदद
Sai Baba Fame Sudhir Dalvi Hospitalised: 'शिरडी के साईं बाबा' फिल्म में साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। 86 वर्षीय सुधीर इस वक्त गंभीर सेप्सिस इंफेक्शन से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर दलवी को सेप्सिस बीमारी के चलते 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अब तक इलाज का खर्च लगभग 10 लाख रुपए पार हो गया है और अभी 15 लाख रुपए और चाहिए। इसके लिए अब सुधीर के परिवार को उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील करनी पड़ी है।
परिवार ने लोगों से मांगी आर्थिक मदद
सुधीर की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस और अन्य लोगों से मदद मांगी है। इस खबर से सुधीर के प्रशंशक काफी चिंतित हैं और लोगों में उनके काम को याद करते हुए उनके लिए प्रार्थना की। जैसे ही यह खबर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी तक पहुंची, उन्होंने तुरंत सुधीर की आर्थिक मदद की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "हो गया...जल्द ही ठीक होने की कामना करती हूं।"

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
एक्टर सुधीर केवल शिरडी के साईं बाबा किरदार से ही नहीं जाने जाते हैं बल्कि उन्होंने कई फिल्मों में अपनी भूमिका से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 1977 में आई फिल्म शिरडी के साईं बाबा फिल्म में साईं बाबा का किरदार निभाया था, जिससे वह हर घर लोकप्रिय हो गए। इसके अलावा, उन्होंने टीवी सीरियल रामायण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका का किरदार निभाया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जुनून, चांदनी और एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
सेप्सिस क्या होता है?
सेप्सिस एक ऐसी गंभीर बीमारी होती है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम किसी बीमारी को ठीक करने के लिए इतना एक्टिव हो जाता है कि वह शरीर की अन्य कोशिकाओं व उत्तकों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और यह शरीर के अन्य हिस्से को भी खराब कर देता है।
सेप्सिस बीमारी के लक्षण
सेप्सिस होने पर व्यक्ति के शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जो इस प्रकार हैं -
तेज बुखार आना
दिल की धड़कन तेज होना
हमेशा कमजोरी और चक्कर आना
शरीर में पीलापन आना
पेशाब न आना या पेशाब कम आना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
