Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
किडनी इंफेक्शन से रिकवर हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए इसके लक्षण और कारण

हिंदी टेलीविजन के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी उर्फ नायरा हाल ही में किडनी इंफेक्शन से रिकवर हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। जिसमें उन्होने कुछ दिनों से किडनी इंफेक्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती होने का खुलासा किया।
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर की और अपने दोस्तों और फैंस से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहा। एक्ट्रेस अपनी इस तस्वीर में थम्स अप दिखाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हाय सभी को, कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी इंफेक्शन हो गया है, लेकिन आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और भगवान की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार, और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी। रिकवर और हीलिंग के लिए ढेर सारा प्यार शिवांगी"

क्या है किडनी इंफेक्शन
किडनी इंफेक्शन एक तरह का यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, जिसे पायलोनेफ्राइटिस भी कहा जाता है। किडनी इंफेक्शन उस नली में शुरू हो सकता है जो शरीर से यूरिन ले जाती है। किडनी इंफेक्शन एक या दोनों किडनी तक जा सकता है। किडनी इंफेक्शन होने पर पीड़ित को तुरंत डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत होती है। क्योंकि समय रहते मरीज को सही इलाज नहीं मिला तो यह इंफेक्शन किडनी को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है।

किडनी इंफेक्शन के लक्षण
* तेज बुखार
* ठंड या कप-कपी लगना
* पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
* बार-बार यूरिन आना
* पीठ, बाजू या कमर में दर्द होना
* उल्टी जैसे लगना
* यूरिन में खून आना
* यूरिन से बदबू आना
* पेट में दर्द

किडनी इंफेक्शन का कारण
यूरीनरी ट्रेक्ट के जरिए यूरेथरा में घुसने वाले बैक्टीरिया कई गुणा बढ़ सकते हैं जो किडनी में इंफेक्शन का सबसे आम कारण हो सकता है। शरीर के दूसरे हिस्से में इंफेक्शन से बैक्टीरिया भी ब्लड फ्लो से किडनी तक फैल सकता है जो किडनी में इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
