Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
शुगर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए आलू? डायटिशियन से जानें
डायबिटीज के मरीजों को मीठे से परहेज की सलाह दी जाती है, लेकिन आलू खाने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। अक्सर कहा जाता है कि आलू ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, इसलिए इसे नहीं खाना चाहिए। हालांकि, डायटिशियन के अनुसार, सीमित मात्रा में आलू खाना नुकसानदायक नहीं है। दरअसल, आलू में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, जो अधिक मात्रा में लेने पर शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। बेहतर होगा कि वे उबले या भुने हुए आलू का सेवन करें और तले हुए आलू से बचें। इसके अलावा, आलू को फाइबर युक्त आहार के साथ खाने से इसका असर कम हो सकता है।

आलू में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है
डायटिशियन के अनुसार, आलू में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे यह तेजी से पचकर शुगर में बदल जाता है। इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाना चाहिए। पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है ताकि ब्लड शुगर नियंत्रित रहे।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए आलू
जिनकी शुगर बहुत ज्यादा है या डॉक्टर ने आलू खाने से मना किया है, उन्हें इससे बचना चाहिए। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए कुछ लोगों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है। अगर आलू खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, तो यह परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
आलू खाने के सही तरीके
कम मात्रा में खाएं - ज्यादा आलू खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए इसे अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाना चाहिए, न कि अकेले।
तला-भुना आलू न खाएं - फ्रेंच फ्राइज और तले हुए आलू में अधिक तेल होता है, जिससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। उबला या भुना हुआ आलू ज्यादा फायदेमंद है।
छिलके के साथ खाएं - आलू का छिलका फाइबर से भरपूर होता है, जो शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है। इसलिए छिलका उतारकर खाने से बचें।
फाइबर के साथ खाएं - इसे दाल, हरी सब्जियां या चोकर वाली रोटी के साथ खाने से शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।
कब और कैसे खाना सही है?
डायबिटीज मरीजों को आलू हमेशा दिन में ही खाना चाहिए। रात में इसका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, क्योंकि यह जल्दी पच जाता है। संतुलित मात्रा में और सही संयोजन के साथ खाने से आलू नुकसानदायक नहीं होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
