Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Fever Bathing Tips: बुखार होने पर नहाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Fever Me Nahana Sahi Ya Galat: जैसे ही मौसम बदलता है बुखार, खांसी-जुकाम जैसी समस्या होने लगती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है वो जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बुखार होने पर अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि क्या नहाना सही है या नहीं? कुछ लोग मानते हैं कि नहाने से शरीर का टेंपरेचर और बढ़ सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि नहाने पर बुखार कम हो सकता है। ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजमी है।
दरअसल, बुखार के दौरान शरीर का तापमान पहले से ही बढ़ा होता है। आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो आइए जान लेते हैं कि बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? अगर नहाना चाहिए तो उसका सही तरीका क्या है?

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं?
अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? खासतौर पर बात बच्चे की हो तो चिंता और बढ़ जाती है। दरअसल, डॉक्टर्स का कहना है कि बुखार के समय नहाना पूरी तरह से मना नहीं है। बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह और किस पानी से नहा रहे हैं। बुखार होने पर हल्के गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का टेंपरेचर धीरे-धीरे कम हो सकता है और थकान भी कम लगती है। अगर बच्चे को भी बुखार है तो उसे भी कोसे-कोसे पानी से नहलाएं ऐसा करने से उसका बुखार जल्दी उतर जाएगा और वो फ्रेश फील करेगा।

बुखार होने पर क्या न करें
- बुखार होने पर ठंडे पानी से नहाने से परहेज करें।
- बहुत गर्म पानी से भी बुखार होने पर नहीं नहाना चाहिए। पहले ही शरीर का तापमान बढ़ा होता है ऐसे में कमजोरी आ सकती है।
- खुले और हवादार जगह पर न नहाएं, वरना ठंडी हवा लगने से तबीयत और खराब हो सकती है।
- तला-भुना खाना और बाहर का खाना न खाएं, क्योंकि इस समय पाचन तंत्र कमजोर होता है और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
- गरम खाना खाएं और बासी खाना खाने से परहेज करें।
- बच्चों को अगर तेज बुखार हो जाए तो उसके जुराब और टोपी न पहनाएं।
बुखार में राहत के लिए क्या करें?
- गीले कपड़े की पट्टी (कूलिंग पैड) माथे और गर्दन पर रखें।
- डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा लें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएं।
- आराम करें और हल्के कपड़े पहनें।
- अगर नहाने की ताकत नहीं है तो तौलिए से स्पंज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
