Latest Updates
-
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर
सर्दी के मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं, क्या कहता है आयुर्वेद और विज्ञान
Should you have curd in winter: सर्दियों में पूरी तरह खानपान बदल जाता है। जहां कुछ चीजें खानी जरुरी होती है, वहीं कुछ चीजों का परहेज करना जरुरी होता है। इसी वजह से कई लोगों का सवाल होता है कि सर्दी में दही खाना चाहिए या नहीं आलू हो या मेथी के पराठों के साथ दही खूब स्वाद बढ़ा देता है।
लेकिन सर्दियों के चलते कई लोग इसे नहीं खा पाते। वे कंफ्यूज रहते हैं कि इन दिनों में दही खाएं या नहीं। आइए जानते हैं साइंस और आयुर्वेद ठंड में दही खाने को लेकर क्या कहता है?

माना जाता है कि सर्दी के दिनों में दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गले में खराश हो सकती है। इन कही-सुनी बातों के आधार पर ज्यादातर लोग सर्दियों में दही खाना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या वास्तव में यह सच है। हम सभी जानते हैं कि दही बहुत पौष्टिक है।
यह अच्छे बैक्टीरिया के साथ विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम , मैग्नीश्यिम और प्रोटीन का भंडार है। फिर वास्तव में हमें सर्दियों में दही खाने से क्यों बचना चाहिए। यहां हम आपको बताते हैं कि सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं।
क्या कहता है आयुर्वेद
सर्दियों में दही को जितना अवॉइड करें, उतना अच्छा है। दही की तासीर ठंडी होती है। क्योंकि यह ग्रंथियों से स्त्राव को बढ़ाता है, जिससे बलगम का स्त्राव भी बढ़ने लगता है। जिससे आगे चलकर शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
दही प्रकृति में कफ कर है, इस तरह यह उन लोगों के लिए नुकसानदायक है, जो पहले से ही श्वसन संक्रमण, अस्थमा, सर्दी और खांसी से पीडि़त हैं। उन्हें तो किसी भी कीमत पर दही नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में सूजन आ सकती है। विशेषज्ञ ऐसे लोगों को सर्दियों के दौरान खासतौर से रात में दौरान दही खाने से बचने की सलाह देते हैं।
क्या कहता है साइंस
दही में कई सारे अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह फर्मेन्टेड फूड भी एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12 और फास्फोरस की अच्छी मात्रा में उपस्थिति आपको स्वस्थ रखती है। सांइस के अनुसार, जिन लोगों को सांस की तकलीफ रहती है, उन्हें शाम 5 बजे के बाद दही खाने से बचना चाहिए। क्येंकि इससे अतिरिक्त बलगम बन सकता है।
सर्दियों में इस समय खाएं दही
सर्दियों में दिन के समय यानी लंच में दही खाने से स्वास्थ्य को कोई खास नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे स्वास्थ्य ठीक बना रहता है। दिन में दही खाना रात के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी माना गया है। जिन लोगों को ठंडी चीजों से एलर्जी हैं, खासतौर से उन्हें दही खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
