Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस वजह से चादर के नीचे साबुन रखकर सोते है कुछ लोग, जानें फायदे
रात में पैरों में ऐंठन एक आम समस्या है। रात को कई लोग इस समस्या से गुजरते हैं। इसे रेस्टलेस लेग सिंड्रोम या नाइटली लेग क्रैम्प कहते हैं। कई लोग इस वजह से चैन की नींद नहीं ले पाते हैं। जो लोग इस समस्या से गुजरते हैं, उनके लिए यह बेहद निराशाजनक हो सकता है क्योंकि इससे नींद खराब हो सकती है और बहुत दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस समस्या के शिकार हैं, तो हम आपके लिए एक आसान तरीका लेकर आए हैं।
जिससे आप रात को एक आराम की नींद ले सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि जब भी आपको इस तरीके की दिक्कत हो तो आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन जो ट्रिक हम आपको बताने जा रहे हैं, वो हर स्थिति में यह समस्या कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगी।

क्यों होता है रेस्टलेस लेग सिंड्रोम?
मस्तिष्क में डोपामिन केमिकल के असंतुलन के कारण भी पैरों में बेचैनी, थकान और क्रैंप्स की समस्या हो सकती है. क्योंकि यह केमिकल दिमाग की कोशिकाओं को मसल्स मूवमेंट कंट्रोल करने के लिए मैसेज देता है।
इस वजह से होता है
आमतौर पर फोलिक एसिड, विटमिन-बी 12, विटमिन-डी और कैल्शियम की कमी के कारण यह समस्या हो सकती है।
साबुन की टिकिया को रखें बेडशीट के नीचे
लैवेंडर सोप ऐसा शानदार साबुन है, जिसे पैरों की तरफ बेडशीट के नीचे रखकर सोने पर पैरों में होने वाले क्रैंप्स और बेचैनी से राहत मिलती है। इस साबुन की केमिकल प्रॉपर्टीज के कारण होता है। जब भी आपको पैरों में दर्द या बेचैनी हो आप ये साबुन चादर के अंदर और पैरों के पास रखकर सो सकते यहीं। यहां सिर्फ लैवेंडर सोप ही काम करता है।
दूसरा तरीका
पैरों की अकड़न और बेचैनी के कारण रात की नींद खराब हो रही है तो आप इस समस्या से निजात पाने में परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते हैं। आप अपने पैर के तलुओं की सरसों तेल से मालिश करा लें। या फिर आप पैर के तलुओं में एक्युप्रेशर पॉइंट्स भी ले सकते हैं। सिर्फ 10 से 15 मिनट के अंदर आप इस दर्द से निजात पा जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
