Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
दिमाग में कीड़ा होने के डर से आप भी नहीं खाते हें बंद गोभी? पकाने से पहले जरूर करें ये काम
अगर आप भी पत्ता गोभी की सब्जी को बहुत चाव से खाते हैं, तो आपको सर्तक होने की जरुरत है। पत्तागोभी में सूक्ष्म कीड़े हो सकते हैं जिनसे मस्तिक को क्षति होने, यहां तक कि मिर्गी जैसी बीमारी का भी खतरा रहता है। तो अगर आप भी पत्तागोभी खाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। इसमें मौजूद सूक्ष्म कीड़े आपको न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस जैसी गंभीर बीमारी दे सकते हैं।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ विजयनाथ मिश्र ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि पत्तागोभी खाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है, इसमें कीड़े हो सकते हैं जो अगर शरीर में चले जाएं तो मिर्गी जैसी समस्या के साथ कई अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों का खतरा बढ़ा देते हैं। तो क्या पत्तागोभी नहीं खाना चाहिए? आइए डॉक्टर से समझते हैं।

क्या होती है न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस
न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस (Neurocysticercosis) दिमाग या नर्वस सिस्टम में संक्रमण से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। यह तब होता है जब शरीर में टीनिया सोलियम नाम के परजीवी या उनके अंडे प्रवेश कर जाते हैं। संक्रमण से बनी सिस्ट मस्तिष्क के भीतर जमा हो जाती हैं।
दिमाग सहित कई अंगों पर हो सकता है असर
डॉ मिश्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई हिस्सों से पत्ता गोभी को काट कर पत्तों पर मौजूद सिस्टिसर्कस के अंडों को जब लैब में अनुसंधान किया तो पता लगा कि ये कीड़े धीरे-धीरे सूंड़ की तरह, अपने एक हिस्से को शरीर में घुसाते हैं और ये कीड़े के अंडे शरीर के किसी भी हिस्से में पहुंच जाते हैं। ये कीड़े आपके दिमाग में जा के मिर्गी का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।
गंदे पानी की वजह से पनपते हैं कीड़े
प्रोफेसर मिश्र कहते हैं, ऐसा नहीं है कि आपको पत्तागोभी खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, पर खाने से पहले उसे सही से धोना और सुरक्षात्मक उपाय करना बहुत जरूरी है। सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां (गाजर, आलू, मूली, अदरक) को भी खाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। गंदे पानी के संपर्क में आने के कारण इनमें भी कीड़े हो सकते हैं जिनके कारण बीमारियों के विकसित होने का जोखिम रहता है। फलों-सब्जियों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है।
ऐसे खाएं बंदगोभी
प्रो. मिश्र कहते हैं आप बंदगोभी को कितना भी पका लें, उसमें कीड़ा नहीं मारता है। इसका एक तरीका ये है कि आप गुनगुने पानी में नमक डालकर कटे हुए बंद गोभी या जमीन में उगी सब्जियों (गाजर-मूली) को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उस पानी के फेंक कर पुनः सब्ज़ियों को रगड़ के कम से कम दो बार धोकर ही इसका भोजन में इस्तेमाल करें। कीड़ों से बचे रहने के लिए ये ही सबसे कारगर उपाय हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
