Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Shreyas Iyer Health Update: अब कैसी है श्रेयस अय्यर की तबीयत? सूर्यकुमार यादव ने बताया पूरा हाल
Shreyas Iyer Health Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खेल के मैदान में गंभीर चोट लगी जिसमें उनकी पसलियां टूट गईं हालांकि अब लेटेस्ट अपडेट आया है कि उन्हें पसलियों से ज्यादा स्प्लीन में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई जिस वजह से वो सिडनी के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं। क्रिकेटर के फैंस को उनकी तबीयत को लेकर चिंता है और सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
इसी बीच अय्यर के दोस्त और टीम इंडिया के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं अब कैसे हैं श्रेयस और कैसे लगी थी उन्हें चोट।

अब कैसे हैं श्रेयस अय्यर?
श्रेयस अय्यर की चोट की खबर सुनते ही और ये पता लगते ही कि वो आईसीयू में हैं उनके फैंस चिंता में थे। हर कोई ये जानना चाहते हैं कि अब क्रिकेटर कैसे हैं? उनके दोस्त और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अय्यर की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने श्रेयस को फोन किया था तो पता चला कि उनके पास फोन नहीं है। फिर उन्होंने अपने फिजियो को फोन किया और सेहत की जानकारी ली। फिजियो ने बताया कि श्रेयस रिकवरी कर रहे हैं और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
कैसे लगी थी श्रेयस को चोट
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच के दौरान चोट लगी। वो लास्ट मैच में फील्डिंग कर रहे थे और कैच पकड़ने के चक्कर में वो गिर गए। हालांकि उन्होंने कैच पकड़ लिया था लेकिन खुद को संभाल नहीं पाए और बुरी तरह चोटिल हो गए। दरअसल, उनकी पसलियों में चोट लगी थी और ड्रेसिंग रूम में वो बेहोश भी हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें स्कैन करने के बाद तुरंत आईसीयू में डाल दिया गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
