Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
श्वेता तिवारी हाई यूरिक एसिड के वजह से झेल चुकी हैं जोड़ों का दर्द, जानें फिर कैसे किया कंट्रोल?
खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिनमें यूरिक एसिड भी शामिल है। जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है, तो जोड़ों में असहनीय दर्द होता है, जिससे उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इस समस्या से परेशान थीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि उन्हें हाई यूरिक एसिड की समस्या थी, जिसे कंट्रोल करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट में कॉफी को शामिल किया। कॉफी का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से कॉफी पीने से यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है, जिससे गाउट (गठिया) का खतरा भी घटता है। चलिए जानते हैं कि कैसे कॉफी यूरिक एसिड को काम करता है?
यूरिक एसिड में फायदेमंद है कॉफी
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए श्वेता तिवारी ने अपनी डाइट में कॉफी को शामिल किया। उनके अनुसार, कॉफी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। श्वेता तिवारी का कहना है कि यूरिक एसिड में दूध की जगह ब्लैक कॉफी का सेवन करना चाहिए। यानी बिना चीनी और दूध वाली कॉफी यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होती है।
हाई यूरिक एसिड में कैसे काम करती हैं ब्लैक कॉफी
हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए ब्लैक कॉफी फायदेमंद होती है। कॉफी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में बनने वाले प्यूरीन केमिकल को तोड़ने में मदद करते हैं। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को यूरिक एसिड के प्रभाव से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, कॉफी इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। कॉफी ज़ैंथिन ऑक्सीडेज नामक एंजाइम को रोकती है, जो यूरिक एसिड के उत्पादन में शामिल है। इसके साथ ही, कॉफी में मौजूद कैफीन और पॉलीफेनॉल्स गाउट (गठिया) की समस्या को कम करने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रण में रहता है।
एक दिन में कितनी पीनी चाहिए कॉफी
दिन में 1 से 2 कप ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए, क्योंकि यह शरीर से बढ़ा हुआ यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद करती है। कैफीनयुक्त और डिकैफ़िनेटेड दोनों प्रकार की कॉफी यूरिक एसिड को कम करने में फायदेमंद होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
