Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Toothpaste on Burn: आप भी जलने के बाद ठंडक के लिए लगाते हैं टूथपेस्ट? जान लें इसके बाद होने वाले नुकसान
toothpaste on burn: घर की रसोई में अक्सर काम करते समय अक्सर खासकर रोटी बनाते समय या पुड़ियां तलते हुए तेल के छींटे या किसी और वजह से अक्सर हाथ जल जाता है। हल्की सी जलन से छुटकारा पाने के लिए हल्की सी जलन का अनुभव होने पर लोग अक्सर टूथपेस्ट लगा लेते हैं। टूथपेस्ट लगाने से स्किन को ठंडक और जलन से आराम मिल जाती है लेकिन क्या टूथपेस्ट लगाना जली हुई स्किन के लिए सही होता है, क्योंकि इससे ठंडक तो मिलती है लेकिन इससे घाव ठीक होने की जगह बढ़ सकता है।
जलने के अलावा टूथपेस्ट को एक्ने पर भी लगाने का चलन है। लेकिन ये गलत आदत है जिसे आपको बिल्कुल छोड़ देना चाहिए।

ऐसे में जलने के बाद टूथपेस्ट नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं जलन पर टूथपेस्ट लगाना क्यों ठीक नहीं होता है, इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?
एक्सपर्ट देते हैं टूथपेस्ट न लगाने की सलाह
स्किन जलने पर टूथपेस्ट लगाने से जलन से आराम मिल जाता है। इससे स्किन पर ठंडक लगती है। जिससे जलन और दर्द कम होती है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जलने के तुरंत बाद स्किन पर टूथपेस्ट लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, दांतों की सफाई के काम आने वाले टूथपेस्ट में सोडियम फ्लोराइड नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके कई और साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कभी भी हल्का-फुल्का जलने के बाद स्किन पर उस जगह टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए, वरना साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
आखिर क्या होता है जब आप टूथपेस्ट अपनी स्किन पर लगाते हैं?
- अगर आप अपनी स्किन पर टूथपेस्ट लगाते हैं तो सबसे पहले तो आपको ठंडक महसूस होती है।
- इसके बाद आपकी स्किन का वो हिस्सा हल्का सुन्न होने लगता है।
- ये आपकी स्किन की ऊपरी लेयर को ब्लॉक कर देता है।
- जो केमिकल्स स्किन के अंदर आते हैं वो फर्स्ट डिग्री बर्न को और ज्यादा खराब कर सकते हैं।
- इन केमिकल्स से स्किन में रैश, स्कार, इन्फेक्शन आदि कुछ भी हो सकता है।
जलने के बाद क्या करें
1. अगर आपकी स्किन जल गई है तो उस पर कोई एंटी-इंफ्लेमेटरी क्रीम लगाना चाहिए।
2. जलन से तुरंत राहत पाने के लिए बर्फ यानी आइस लगा सकते हैं। आप चाहें तो ठंडे पानी में हाथ डाल सकते हैं। इससे फफोलों से बच सकते हैं।
3. जलन कम करने और राहत पाने के लिए उस जगह एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।
4. जिस जगह की त्वचा जली है, वहां नारियल का तेल लगाने से दर्द और जलन से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
