Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा लाल मिर्च खाने वाले हो जाए सावधान, वरना हो जाएगी ये बड़ी दिक्कत
इस दुनिया में सभी लोगों के खाने का टेस्ट अलग-अलग होता है। किसी को खाने में मीठा ज्यादा पसंद होता है, तो किसी को तीखा। किसी को खाने में कम मसाले पसंद होते है तो किसी को तेज मसाले। बात करें लाल मिर्च की। तो इसके बिना खाना बनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। क्यूंकि इसके बिना हर चीज बेस्वाद है।

लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किसी भी चीज के स्वाद को तीखा बनाने और व्यंजनों में कलर लाने के लिए किया जाता है। लेकिन कहते है ना कि, अति हर चीज की खराब है, ऐसे में लाल मिर्च का ज़्यादा सेवन भी हानिकारक हो सकता है। क्यूंकि ये कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लमस का कारण बन सकता है। तो आइए जानते है लाल मिर्च के अधिक सेवन से किस तरह की समस्याएं हो सकती है।
ज्यादा लाल मिर्च खाने के साइड इफेक्ट
अस्थमा वालों के लिए नुकसानदेह
लाल मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन उनके लिए भी नुकसानदेह है जो अस्थमा के पेशेंट है। तो अगर आपको भी सांस लेने में तकलीफ होती है या आपको अस्थमा की बीमारी है तो ध्यान रखें, लाल मिर्च आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। बल्कि अधिक मात्रा में लाल मिर्च खाने से अस्थमा का अटैक होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक ज्यादा तीखा खाना खाने वाले लोगों को आगे चलकर श्वांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से शरीर में सूजन भी आ सकती है।
डायरिया का कारण
ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करेंगे तो इसका आपका पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा। और इससे पाचन सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, एक्सपर्ट का मानना है कि तीखा और स्पाइसी खाना, भोजन में मौजूद न्यूट्रीशंस को नष्ट कर देता है। इससे पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ऐसे में अधिक लाल मिर्च का सेवन आपको डायरिया जैसी बीमारी की चपेट में ला सकता हैं। इसके अलावा ज्यादा लाल मिर्च खाने से उल्टी, मतली और जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
अल्सर की समस्या
लाल मिर्च में एफ्लैटोक्सिन नाम का कैमिकल पाया जाता है, जिसकी वजह से लिवर, पेट और कोलन के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अधिक लाल मिर्च के सेवन से पेट में अल्सर होने का जोखिम हो सकता है। ये एक ऐसी बीमारी है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है।
मुंह में हो सकते है छाले
अगर आपके घर में हर रोज़ खाना तेज मिर्च वाला बनाया जाता है, तो बतादें कि जीभ का ये स्वाद आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जी हां, जो लोग रोज़ाना स्पाइसी खाना खाते हैं, उनके मुंह में छाले होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसके अलावा इसका असर आपके टेस्ट बर्ड पर भी पड़ सकता है। क्यूंकि, लाल मिर्च बहुत तीखी होती है। वहीं एक बार अगर किसी को स्पाइसी खाने की आदत पड़ जाए तो उसके बाद बैलेंस टेस्ट का खाना उसे संतुष्ट नहीं कर पाता। बल्कि अधिक मिर्च खाने से मुंह में गर्मी भी बढ़ जाती है और ये आगे चलकर ये मुंह में जलन का भी कारण बन सकता है।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक
प्रेगनेंसी के दौरान अधिकांश महिलाओं को खटटा या तीखा खाने का मन करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर प्रेगनेंट महिला खाने में ज्यादा लाल मिर्च खाए तो उसके प्री-टर्म डिलीवरी का जोखिम बढ़ जाता है। बल्कि प्रेग्नेंसी में ज्यादा लाल मिर्च खाने का असर आपके बच्चे की सेहत पर भी पड़ सकता है। इससे बच्चे को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने और अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खाने में अधिक लाल मिर्च खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
