Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sharab Peene Ke Nuksan: फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी खतरनाक है शराब, जानिए गर्मी में पीने के नुकसान
गर्मी के मौसम में शराब पीना आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। गर्मी में शराब पीने से शारीरिक और मानसिक दोनों ही क्षमता कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं आपके निर्णय लेने की क्षमता भी कम हो सकती है। गर्मी के मौसम में शराब के साइड इफेक्ट्स ज्यादा बढ़ जाती है।
गर्मी के महीनों के दौरान, यह ध्यान देना जरूरी है कि आप कितनी शराब का सेवन कर रहे हैं। जब तापमान बढ़ता है, तो आपका शरीर अधिक तेज़ी से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आपको इस गर्म मौसम में शराब पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गर्मी में शराब पीने से होने वाले साइड इफेक्ट
1. डिहाइड्रेशन
शराब पीने से आपको बार-बार यूरीन आने की समस्या हो सकती है। जिस कारण आपके शरीर का से सामान्य रूप से ज्यादा मात्रा में पानी निकलने लगता है। गर्म मौसम में अधिक शराब के सेवन से यह परेशानी बढ़ जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
2. हीटस्ट्रोक
गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में ज्यादा शराब पीने से आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में भी बाधा आ सकती है, जिससे हीटस्ट्रोक हो सकता है। इस कारण आपकी जान जाने का खतरा भी बढ़ सकता है।
3. सनबर्न
गर्म मौसम में ज्यादा शराब पीने से आपके शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है, ऐसे में आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और धूप में निकलने से सनबर्न का खतरा ज्यादा हो जाता है।
4. एक्सीडेंट का खतरा
ज्यादा शराब पीने से आपके सोचने और निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। जिस कारण ड्राइविंग करते समय या रास्तों पर चलते हुए एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।
5. एलर्जी का समस्या
गर्मी के मौसम में ज्यादा शराब पीने से आपको एलर्जी हो सकती है। जिस कारण आपके स्किन पर रैसेज भी हो सकते हैं और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
6. दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा
गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। खासकर जब आप गर्मी के मौसम में ज्यादा शराब का सेवन करने लगते हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादा शराब पीने ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
