Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खरबूजा खाने के बाद पानी का एक घूंट भी है जहर समान, वरना हो सकता है हैजा!
गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी और हाइड्रेट रखने के लिए हम मौसमी फल खाते हैं। इनमें पानी की भरपूर मात्रा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लोहा और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं।
इनमें से एक नाम हैं खरबूज का। गर्मी में लोग बहुत चाव से इस फल को खाना पसंद करते हैं। यह फल शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। लेकिन गलत तरीके से खरबूज खाने से आप फूड पॉइजनिंग और हैजा जैसी बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि खरबूज को कब नहीं खाना चाहिए?

बढ़ सकता है ब्लड लेवल
खरबूजा हाई ग्लाइकेमिक इंडेक्स फल में आता है। डायबिटीज अगर ज्यादा खरबूजा खाते हैं तो उनका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के डायबिटीक के मरीज को इसे खाने से बचना चाहिए।
आंतों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा
आयुर्वेद में खरबूजा को अकेले ही खाने की सलाह दी गई है। क्योंकि इसके साथ कुछ भी खाने या पीने से शरीर का बैलेंस अंसुलित हो सकता है। खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर की मात्रा खूब ज्यादा होती है। इस वजह से एक्सपर्ट खरबूजे के पाद पानी न पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि आंतों में बैक्टीरिया को पनपने में पानी और शुगर काफी मदद करते हैं। ऐसे में खरबूजा खाकर पानी पीने से आंतों में बैक्टीरिया का इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।
गर्भवती खाने से बचे
इसके अलावा गर्भवती महिला को भी खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इसे डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
डायरिया का डर
खरबूजे में पानी के साथ भरपूर मात्रा में फाइबर के अलावा सोर्बिटोल नाम की शुगर भी होती है। इसके ज्यादा सेवन से गैस और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हैजा होने का डर
खरबूजा खाने के तुरंत बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद शुगर और पानी आंत में बैक्टीरिया पैदा करते हैं जिससे हैजा हो सकता है।
बढ़ा सकता है पित्त संबंधी
खरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसमें फाइबर और फोलिक एसिड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। खाली पेट इसे खाने से पित्त संबंधी बीमारियां घेर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
