Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Side Effect of Rusk : चाय के साथ रस्क खाने वालो सावधान, वरना भुगतना पड़ेगा ये अंजाम
Side effects of eating rusk with tea: सुबह की चाय हो या शाम का स्नैक्स टाइम बहुत से लोग चाय के साथ रस्क (rusk) खाना पसंद करते हैं। दरअसल, रस्क खाने से भूख मिट जाती है और इसका कुरकुरा स्वाद खाने में अच्छा भी लगता है।
चाय के साथ इसे खाने का तो मजा ही कुछ और है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय के साथ रस्क का कॉम्बिनेशन खाना तो बेहतरीन लगता है लेकिन ये कॉम्बो आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

नियमित इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। रस्क में एक्स्ट्रा ग्लूटेन, रिफाइंड आटा और शुगर होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता आइए जानते हैं दोनों को साथ में खाने के नुकसान-
बढ़ सकता है ब्लड शुगर
रस्क कई सारी शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि रस्क बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल, मैदा, चीनी, ग्लूटेन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इस तरह के रस्क के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
कब्ज की समस्या
नियमित रस्क खाने से ये आपकी आंत में खराब बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इससे पाचन से जुड़े विकार होने का खतरा भी होता है। इसके साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक से नहीं होता। रस्क ज्यादा खाने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
मोटापा
रस्क खाने से फूड क्रेविंग बढ़ सकती हैं, जिससे वजन बढ़ने का डर होता है। चूंकि रस्क में हाई शुगर और रिफाइंड आटा होता है, ये मोटापे की वजह भी बन सकता है।
बढ़ सकता है कॉलेस्ट्रॉल
रस्क बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल ज्यादातर घी या मार्जरीन होता है, जो बॉडी के टेम्प्रेचर पर भी बॉडी में जमने लगता है। इसके कारण हमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसका सेवन रोज कार्य से ब्लड वेसेल्स में ब्लड क्लोट्स होने लगते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण भी बन सकते है।
खराब हो सकता है पाचन
अगर आप नियमित रूप से चाय के साथ रस्क का सेवन करती हैं, तो इससे पेट की समस्याएं हो सकती है। इसके कारण आपको पेट में गैस, खराब पाचन, एसिडिटी, कब्ज को समस्या और कई अन्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता हैं।
डिस्कलेर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications