Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तरबूज खाने के हैं कई फायदे, इसके नुकसान भी जान लें ... वरना हो जाएगी ये दिक्कतें
Side Effects of Eating Too Much Watermelon: तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, यह सब तो हम जानते हैं। लेकिन क्या इसे खाने के नुकसान के बारे में आप जानते हैं। तरबूज के साइड इफेक्ट से बचने के लिए एक एक व्यक्ति को एक दिन में 200 ग्राम तरबूज यानी तीन बड़ी स्लाइस खाना पर्याप्त होता है। तरबूज की ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
इसे खाने के जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान भी हो सकते हैं। विभिन्न रिसर्च के मुताबिक हम बता रहे हैं ज्यादा तरबूज खाने से होने वाले अलग-अलग नुकसानों के बारे में।

डायरिया- तरबूज में 90 फ़ीसदी पानी होता है और फाइबर भी खूब ज्यादा होता है। इसे ज्यादा खाने से दस्त, सूजन, पेट फूलने जैसी शिकायत होती है। तरबूज में सॉर्बिटोल नाम का एक शुगर कंपाउंड होता है जो दस्त और उल्टी की और ब्लोटिंग की वजह बन सकता है।
लिवर में सूजन- ज्यादा शराब पीने वालों को तरबूज नहीं खाना चाहिए। तरबूज में मौजूद लाइकोपिन शराब के साथ रिएक्शन करके लिवर में सूजन की शिकायत करता है।
हार्ट प्रॉब्लम- तरबूज खूब पोटेशियम होता है। ये इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। जरूरत से ज्यादा पोटैशियम का सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम हो सकती हैं।
ओवर हाइड्रेशन- ज्यादा तरबूज खाने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी में सोडियम की मात्रा कम होने लगती है। शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, जो पैरों में सूजन कमजोरी किडनी की समस्या पैदा कर सकता है।
डायबिटीज- ज्यादा तरबूज खाने से ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगी के इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए। डायबिटीज़ के मरीज तरबूज खाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
