Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है सेहत के लिए जहर, जानें कितने दिन तक कर सकते हैं इस्तेमाल
Reheating Cooking Oil Side Effects: घरों में अक्सर तली-भुनी चीजें बनाने के बाद तेल बच जाता है, जिसे फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल कर लिया जाता है। हालांकि, बार-बार गर्म किया गया या लंबे समय तक रखा गया तेल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, खाना बनाने वाले तेल को तीन बार से अधिक दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, बार-बार गर्म करने पर तेल में टोटल पोलर कंपाउंड (TPC) बढ़ने लगते हैं। इनकी मात्रा तय सीमा से अधिक होने पर ऐसा तेल खाने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता।

बार-बार गर्म करने पर तेल क्यों हो जाता है नुकसानदायक?
तेल को बार-बार तेज तापमान पर गर्म करने से उसकी रासायनिक संरचना बदलने लगती है। इस दौरान ऑक्सीकरण की प्रक्रिया बढ़ जाती है और एल्डिहाइड्स, फ्री रेडिकल्स और ट्रांस फैट जैसे हानिकारक तत्व बनने लगते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक बार-बार गर्म किए गए तेल का सेवन हार्ट रोग, कैंसर, लिवर से जुड़ी समस्याएं और सूजन जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है।
बचे हुए तेल का कितने समय तक किया जा सकता है उपयोग?
बचा हुआ तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं?
अगर तेल को दोबारा इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह छान लेना चाहिए ताकि उसमें मौजूद खाने के छोटे-छोटे कण निकल जाएं। इसके बाद तेल को साफ और एयरटाइट बर्तन में भरकर ठंडी व सूखी जगह पर रखें। विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसे तेल का उपयोग एक से दो दिन के अंदर कर लेना चाहिए और उसे बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए। साथ ही, तेल को तीन बार से अधिक दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।
किन संकेतों पर तेल को तुरंत फेंक देना चाहिए?
अगर तेल का रंग सामान्य से बहुत गहरा हो जाए, उसमें से बासी या अजीब गंध आने लगे, झाग बनने लगे या गर्म करने पर वह अधिक गाढ़ा और धुंधला दिखाई दे, तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये संकेत बताते हैं कि तेल खराब हो चुका है और उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दोबारा तेल इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
बचे हुए तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले छान लें और उसकी गंध व रंग की जांच जरूर करें।
किसी भी तेल को बार-बार तेज तापमान पर गर्म करने से बचें। खासकर लो स्मोक पॉइंट वाले तेल, जैसे ऑलिव ऑयल या नारियल तेल को दोबारा इस्तेमाल न करें।
अगर आपको तेल जरा भी खराब लग रहा है, तो उसे फेंक दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
