Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिंदूर लगाने से महिलाओं को हो सकता है ब्रेन कैंसर ! घर में इस तरह तैयार करें कैमिकल फ्री सिंदूर
हिंदू समाज में शादीशुदा महिलाओं के लिए सिंदूर का बहुत महत्व होता है। सिंदूर न सिर्फ महिलाओं के सुहागन होने की निशानी होती है बल्कि इसके बिना कोई भी शादीशुदा महिला का श्रृंगार अधूरा ही होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं बाजार में मिलने वाले सिंदूर से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। कुछ स्टडी में ये बात भी सामने आई है कि मार्केट में मिलने वाले सिंदूर को लगाने से महिलाओं को ब्रेन कैंसर का खतरा भी हो सकता है।
बाजार में जो सिंदूर मिलता है उसमें कई तरह के केमिकल मिले होते हैं जो महिलाओं के बालों को सफेद करने के साथ ही उनके झड़ने का कारण भी बनता है। बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक सिंदूर को लगाने से प्रेग्नेंट महिलाओं के बच्चों पर भी इसका गलत असर हो सकता है।

मार्केट में मिलने वाले सिंदूर में हानिकारक रसायन जैसे पाउडर क्रूड लीड, आर्टिफिशियल डाई, अन्य सिंथेटिक डाई, पारा सल्फाइट और रोडियामाइन बी डाई मौजूद होता है जो आपकी स्किन के साथ आपके हेल्थ पर भी इसका नेगेटिव इंपेक्ट पड़ता है। ऐसे में आप मार्केट में मिलने वाले सिंदूर को लगाने से बचें। तो आइए जानते हैं आप घर पर ही अपना हर्बल सिंदूर कैसे तैयार कर सकते हैं।
हर्बल सिंदूर बनाने की रेसिपी
सिंदूर बनाने के लिए सामग्री
* हल्दी पाउडर
* नींबू का रस
* पानी
सिंदूर बनाने की विधि
1. घर में सिंदूर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 से 3 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर ले लें। आप चाहे तो हल्दी की गाठों से घर में ही अपना हल्दी पाउडर तैयार कर सकते हैं।
2. अब अपने हल्दी पाउडर में कुछ बूंदे नीबू के रस की डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें।
3. नींबू का रस हल्दी पाउडर के लाल रंग को उभरकर बाहर आने में मदद करेगा।
4. अब इसका पेस्ट बनाने के लिए इस मिश्रण में पानी की कुछ बूंदें डाल कर एक पेस्ट तैयार कर लें।
5. ध्यान रहें आपके सिंदूर का पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। बहुत हल्का या बिल्कुल सूखा नहीं।
6. अब इस पेस्ट को एक साफ, सूखी सतह पर फैलाएं और इसे धूप में या पंखे के नीचे सूखने दें।
7. जब आपके सिंदूर का पेस्ट पूरी तरह सूख जाएं तो इसे मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना कर छलनी की मदद से छान लें।
8. आपका सिंदूर तैयार है, इसे किसी डिब्बी में स्टोर करके रख लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Image Credit: Instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
