Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Expired Condom भी दे सकते हैं आपको खतरनाक सेक्सुअल डिजीज, खरीदते हुए इन बातों का रखें ध्यान
Side effects of using expired condom: अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संक्रमण से बचने के लिए ज्यादात्तर लोग सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। ये न किफायती होते है बल्कि कंडोम गर्भनिरोधक का सबसे आसान तरीका भी है। कई बार लोग कंडोम तो खरीद लेते हैं लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर अवेयर नहीं होते हैं। कई लोग बिना जानकारी के एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल भी कर लेते हैं जो यौन संचारित संक्रमण या रोग की वजह बन जाते हैं। क्योंकि ये कंडोम इतने सक्षम नहीं होते हैं जो STI और STD को रोक सकें।
अब आपको लग रहा होगा कि कंडोम की भी एक्सपायरी होती है, तो आपको बता दें कि जी हां, कंडोम भी एक्सपायर होते हैं। बहुत लोग इस बात से बेखबर होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कंडोम खरीदते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

3 से 4 साल ही होती है कंडोम की शेल्फ लाइफ
आपको बता दें कि कुछ कंडोम सिर्फ 3-4 साल तक ही इस्तेमाल में लिए जा सकते हैं। कंडोम खरीदने से पहले या इस्तेमाल से पहले आपको इसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखनी । इसी के साथ ही आपको यह भी देखना होता है कि आपके कंडोम में लुब्रिकेशन है या नहीं। आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपको कंडोम एक ऐसी जगह रखना है जहां पर नमी ना हो।
क्या कंडोम खराब नहीं हो सकते हैं?
हम में से कई लोगों को लगता है कि कंडोम सालों खराब नहीं होते है, इन्हें कभी भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। जिन चीजों पर एक्सपायरी डेट लिखी होती उन पर टेस्ट किया जाता है कि उन्हें कब तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है इस बारे में सब लिखा होता है।
एक्सपायर कंडोम का इस्तेमाल करने से क्या होगा?
एक्सपायर कंडोम का इस्तेमाल करने का सबसे बडा नुकसान यह है कि इनके फटने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में पुराने यानी एक्सपायर्ड कंडोम के इस्तेमाल से आपको यौन संचारित रोग, यौन संचारित संक्रमण और अनचाहे गर्भ की समस्या से बचाव की गारंटी नहीं मिलती है। ऐसे में कंडोम खरीदने से पहले जरूर एक्सपायरी डेट चेक करें।
एक्सपायर कंडोम के साइड इफेक्ट
एक्सपायर्ड कंडोम यूज़ करने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। प्राइवेट पार्ट में खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है। कंडोम पर लुब्रिकेशन होता है जो लंबे समय तक इस्तेमाल में न आने की वजह से खराब हो जाता है। इससे पार्टनर की भी वजाइना में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए कंडोम के एक्सपायरी डेट जानना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
