Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
नेहा भसीन ने बयां किया दर्द, कहा 2 दशकों से इन गंभीर बीमारियों से जूझ रही हूं, जानिए सिंगर को क्या हुआ है ?
बिग बॉस फेम सिंगर नेहा भसीन ने एक पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर बताया है कि वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं। बताया कि वह प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD), ऑब्सेसिव-कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD) और फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित हैं।
उन्होंने कहा कि सालों तक मुझे शक था कि कुछ गड़बड़ है। 20 सालों से इस दर्द से गुजर रही हूं। आखिरकार आज पता चल गया है उन्हें Fibromyalgia डायग्नोसिस हुआ है।" आइए जानते हैं आखिर किन-किन बीमारियों से जूझ रही हैं नेहा भसीन-

नेहा बताए लक्षण
सिंगर ने कहा कि वह थकान, शरीर में दर्द, इमोशनल पेन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजों से जूझ रही थीं। हर महीने थकान, बॉडी पेन, मेंटल पेन, एंग्जायटी, ट्रॉमा, ठीक से नहीं खाना और ठीक से नहीं सोना। अकेले नही रहना स्ट्रेस न हो इसलिए ज्यादा काम नहीं करना।
क्या होता है PMDD?
PMDD बीमारी में पीरियड्स से होने से पहले उदासी, निराशा, चिड़चिड़ापन या गुस्सा और स्तनों में ढीलापन या फिर सूजन जैसी परेशानियां आती हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल चैंजेज की वजह से औमूड और ब्रेन तक प्रभावित होते हैं। इस वजह से महिलाएं खूब चिड़चिड़ी हो जाती हैं। जिसे 'प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर कहते हैं। इस दौरान तनाव मुक्त रहना जरूरी है।
OCPD क्या है?
OCPD में एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के मन में एक ही तरह के विचार बार-बार आते हैं। शख्स एक ही चीज बार-बार करता है जैसे बार-बार हाथ धोना या थोडी सी गंदगी दिखने में तुरंत सफाई करना।
फाइब्रोमायल्जिया क्या है?
फाइब्रोमायल्जिया में शख्स को शरीर में दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी प्रॉब्लम्स होती है। पूरे शरीर में, हड्डियों के साथ मांसपेशियों में दर्द रहना, सुबह के वक्त जोड़ों में अकड़न, नींद में कमी, मूड स्विंग और याददाश्त कम होने की समस्या अकसर परेशान कर रही है, तो यह फाइब्रोमायल्जिया हो सकता है।
इसके लक्षण
- इस बीमारी में नींद पूरी नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से दिनभर थकान का अनुभव होना।
- हमेशा दर्द का अहसास होना।
- सिरदर्द, डिप्रेशन, पेट दर्द या ऐंठन की समस्या।
डिप्रेशन और तनाव है वजह
नेहा ने अभी तक जितनी भी बीमारियों का जिक्र किया है ये सभी बीमारियां तनाव, डिप्रेशन और स्ट्रेस से जुडी हुई हैं। जो व्यक्ति में स्ट्रेस, और हार्मोनल उतार-चढाव के वजह से होता है। इसमें व्यक्ति स्ट्रेस फ्री होना आवश्यक होता है ओर थेरेपी के जरिए वो इन स्थितियों से उबर पाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
