Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Slapped Cheek Virus क्या है? जिसमें गाल हो जाते हैं टमाटर जैसे लाल, इस देश में मंडराया खतरा
Slapped Cheek Virus: अमेरिका में इन दिनों पार्वोवायरस बी19 के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिसकी वजह से लोग स्लैप्ड चीक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी में वायरस से संक्रमित के गालों पर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं।
अमेरिकी डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन डिपार्टमेंट (CDC) ने पार्वोवायरस को लेकर अलर्ट जारी किया था। डॉक्टर्स ने प्रेगनेंट महिलाएं, छोटे बच्चों और ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा है।
यूएस में 5 से 9 साल के 35% बच्चों में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। ऐसे में जानिए क्या है यह बीमारी और इसके खतरे।
क्या है पार्वोवायरस बी19?
पार्वोवायरस बी19 को "पांचवीं बीमारी" यानी fifth disease भी कहा जाता है। ये एक सामान्य वायरस है जो बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है। यह वायरस वायरल संक्रमण के वजह से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसकी अब तक कोई वैक्सीन नहीं है, इसलिए सावधानी भी बरतनी चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही परेशानी बढ़ा भी सकती है।
स्लैप्ड चीक्स वायरस के क्या लक्षण हैं?
- चेहरे पर लालिमा और सूजन
- चेहरे की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
- जोड़ों का दर्द आमतौर पर वयस्कों में ज्यादा देखा जाता है
- बुखार और थकान
- सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
बचाव और इलाज

वर्तमान में Parvovirus B19 के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बीमारी से बच सकते हैं।
- साफ-सफाई रखें
- हाथों को धोकर ही खाना खाएं।
- संक्रमित से दूरी बनाकर रखें।
- किसी में फ्लू के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से मिलें।
- संक्रमित इलाकों जानें से बचें और बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
