Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
रात को मोजे पहनकर सोने से हो सकते हैं नुकसान

सर्दियां शुरू हो गई है, लोग अपना ध्यान रखने के लिए कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। अक्सर हम सर्दी से खुद को बचाने के लिए जुराबे पहनते हैं। कई लोग तो रात को सोते समय भी मोजे पहन कर सोना पसंद करते हैं। क्योकि ऐसा करने से उनके पैर गर्म रहते हैं। और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन रात को मोजे पहनकर सोना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। मोजे पहनकर सोने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। आपके बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन भी इससे काफी प्रभावित हो सकता है। आइए जानें मोजे पहनकर सोने से आपको और क्या-क्या समस्या आ सकती है।
मोजे पहनकर सोने के साइड इफेक्ट्स
स्किन एलर्जी
अगर आप दिनभर अपने घर में मोजे को पहनकर सो रहे है और वहीं मौजे पहनकर आप सो जाते हैं, तो आपको स्किन इंफेक्शन भी हो सकता है। कई लोगों को मोजे पहनना सूट भी नहीं करता है। जिस कारण स्कि रेसिज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप मोजा पहनकर सोने से बचें।
दिल के लिए हानिकारक
दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लेकिन रात तो मोजे पहनकर सोने से ये आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। टाइट मोजे पहनने से आपके पैरों की नसे दब जाती है। जिसके कारण आपको दिल से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
नींद में खलल
टाइट मोजे पहनकर सोने से नींद अच्छी नहीं आती। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप टाइट मोजे पहनकर सोने से परहेज करें।
ब्लड सर्कुलेशन
रात को सोते समय अगर आप मोजे पहनकर सो रहें है तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की परेशानी हो सकती है। सोते समय मोजे पहनकर सोने से आपका ब्लड फ्लो कम हो जाता है। जिसके कारण ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसे में आप कोशिश करें सी सोने से पहले मोजे उतार दें। या फिर ढीले मोजे पहनकर सोने की कोशिश करें।
बॉडी का तापमान
मोजे पहनकर सोने से आपके बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है। जिस कारण आपको बैचेनी की समस्या भी होने लगती हैं। और नींद सही से नहीं आती। मोजे से एयर पास नहीं हो पाती, जिसके कारण आपको ओवरहीटिंग होने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications