Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्मी के मौसम में बढ़ाने जा रहे हैं वजन, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी स्मूदी
किसी के लिए भी वजन बढ़ाना उतना ही मुश्किल काम है जितना वजन घटाना। वजन बढ़ाने के लिए लोग अक्सर अपने लाइफस्टाइल में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में वजन बढ़ाना आपके लिए काफी आसान हो सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी स्मूदी शामिल कर अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।
गर्मी की चिलचिलाती धूप और उमस से बचते हुए अपने वजन को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। गर्मी में आप ठंडे और टेस्टी शेक और स्मूदी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। ये स्मूदी आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। आइए वजन बढ़ाने के लिए कुछ आसान स्मूदी रेसिपी के बारे में जानते हैं-

वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी स्मूदी रेसिपी
1. चॉकलेट एवोकैडो स्मूदी
स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
* एवोकाडो - 1
* दूध - आधा कप
* ग्रीक योगर्ट - आधा कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* कोको पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
* चॉकलेट प्रोटीन पाउडर - 1 चम्मच
* बर्फ - 1 कप
स्मूदी बनाने की विधि
चॉकलेट एवोकैडो स्मूडी बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को आधा काटकर उसकी गुठली निकाल लें और गूदा अलग कर लें। इसके बाद एक ब्लेंडर में सभी सामग्री को डालकर ब्लेंड कर लें और गिलास में निकाल कर ठंडा-ठंडा पिएं।
2. पीनट बटर और बनाना स्मूदी
स्मूदी के लिए सामग्री
* केले - 2
* पीनट बटक - 1/4 कप
* दूध - 1 कप
* प्रोटीन पाउडर - 1 चम्मच
* दालचीनी - 1/4 छोटा चम्मच
* बर्फ - 1 कप
बनाने की विधि
पीनट बटर बनाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में ऊपर बताई गई सभी सामग्री को डालकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक गिलास में निकाल कर इसे सर्व करें।
3. मैंगो कोकोनट स्मूदी
स्मूदी बनाने की सामग्री
* पका आम - 1
* नारियल का दूध - आधा कप
* दूध - आधा कप
* ग्रीक योगर्ट - आधा कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* बर्फ - 1 कप
बनाने की विधि
मैंगो कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छील कर काट लीजिए। इसके बाद एक ब्लेंडर जार में ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। आपका मैंगो कोकोनट स्मूदी तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा पिएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications